WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी, पन्ना के अजीत मिश्रा बने टॉपर

डीएसपी पद पर 13 महिलाओं ने सफलता हासिल की

Exam Controller MPPSC
Exam Controller MPPSC

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी, पन्ना के अजीत मिश्रा बने टॉपर

भोपाल। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस वर्ष पन्ना के अजीत मिश्रा ने प्रदेश में टॉप स्थान हासिल किया है। अजीत के पिता किसान और मां गृहणी हैं। वे वर्तमान में 2022 परीक्षा के तहत नायब तहसीलदार पद पर मैहर में पदस्थ हैं।

दूसरे स्थान पर सीधी के अभिषेक सिंह रहे, जबकि सागर के यशपाल स्वर्णकार ने तीसरा स्थान प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर पद हासिल किया।

इस परीक्षा में टॉप 10 में 3 महिलाएं शामिल हैं, जबकि टॉप 5 में सभी पुरुष उम्मीदवारों ने स्थान बनाया है। वहीं, डीएसपी पद पर 13 महिलाओं ने सफलता हासिल की है — जो इस वर्ष का एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड है।

कुल 229 पदों पर हुई भर्ती में उम्मीदवारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि दमोह के अभिषेक जैन, जो पहले डीएसपी पद पर चयनित हुए थे, अब डिप्टी कलेक्टर बन गए हैं।

MPPSC की इस परीक्षा में प्रदेश के विभिन्न जिलों के युवाओं ने अपनी मेहनत से सफलता की नई मिसाल कायम की है।