रवि गुर्जर मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोनीत! 

रतलाम जिला शाखा बैठक सम्पन्न!

370

रवि गुर्जर मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोनीत! 

Ratlam : मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा रतलाम के पदाधिकारी एवं सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला चिकित्सालय शिव मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला शाखा की वर्तमान कार्यकारिणी के कार्यकाल के समाप्त होने पर नवीन कार्यकारिणी गठित करने का निर्णय लिया गया। जिसमें संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष एसबी. सिंह की अनुमोदना पर पूर्व प्रदेश उप-प्रांतीय अध्यक्ष एवं संरक्षक राजेंद्र सिंह चौहान द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील शुक्ला की सहमति से नवीन जिलाध्यक्ष के पद पर रवि गुर्जर के नाम की सर्वसम्मति से घोषणा की गई।

 

वहीं वर्तमान जिलाध्यक्ष सुशील शुक्ला के सेवानिवृत्ति पर पुष्पहार से सम्मान किया गया तथा 28 नवंबर को जिला चिकित्सालय परिसर में शुक्ला के सेवानिवृत्ति समारोह को आयोजित किए जाने की कार्य योजना को भी अंतिम स्वरूप दिया गया।

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राजेंद्र सिंह चौहान, रवीन्द्र सिंह तंवर, सुशील शुक्ला, अनिल राठौर, रवि गुर्जर, दुष्यंत पुरोहित, सूबेदार सिंह राजपुरोहित, बलदेव सोलंकी, संजय बेनावत, प्रमोद पाटीदार, अनुज, मांगीलाल इत्यादि पदाधिकारी एवं सदस्यों ने रवि गुर्जर का पुष्पहार से स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त की गई!