WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

पुलिस थाना गरोठ की अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही – अवैध डोडाचूरा सहित आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026 05 17 At 19.36.06

पुलिस थाना गरोठ की अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही – अवैध डोडाचूरा सहित आरोपी गिरफ्तार

पिकअप में सब्जी के नीचे स्कीम बनाकर ले जा रहे अवैध डोडाचुरा किया जप्त

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। पुलिस कन्ट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के गरोठ थाना क्षेत्र से पिकअप वाहन में सब्जी के साथ स्कीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमति हेमलता कुरील, SDOP गरोठ श्री विजय कुमार यादव के निर्देश पर थाना प्रभारी गरोठ उपनिरीक्षक बलवीरसिंह यादव के साथ पुलिस ने सउनि.बालमुकुंद परमार व उनकी टीम द्वारा 324 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को पिकअप सहित जप्त किया।

पुलिस कंट्रोल से प्राप्त जानकारी अनुसार घटना का विवरण रविवार को सउनि.बालमुकुन्द परमार को मुखबीर सूचना मिली की सफेद रंग की पिकअफ जिसके आगे पीछे RJ17GB2340 नम्बर की प्लेट लगी होकर जिसमें पिकअप चालक पिकअप में ऊपर सब्जी भरकर सब्जी के नीचे स्कीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा लेकर मेलखेड़ा की तरफ से बर्डिया अमरा होते हुए 8 लेन तरफ जाने वाला है।

WhatsApp Image 2026 05 17 at 19.36.06 1

सूचना विश्वसनीय होने से तुरन्त कार्यवाही करते हुए नारिया बुजुर्ग फंटा बर्डिया अमरा गरोठ मेलखेड़ा रोड पहुंचा जहां नारिया बुजुर्ग फंटा पर नाकाबंदी कर पिकअप क्रमांक RJ17GB2340 के डाले मे सब्जी (बैंगन, फूल गोभी, बंद गोभी, भिंडी, करेला) की प्लास्टिक की थैलियों के नीचे स्कीम बनाकर रखे काले रंग के 16 प्लास्टिक के कट्टों से कुल 324 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कीमती करीबन 6 लाख 49 हजार 500 रूपये व उक्त मादक पदार्थ के परिवहन हेतु उपयोग में लाये जा रहे महिन्द्रा पिकअप वाहन क्रमांक RJ17GB2340 कीमती करीबन 10 लाख रूपये को जप्त कर आरोपी असरब उर्फ अशरफ पिता ईस्माइल मंसूरी उम्र 26 साल निवासी मेलखेड़ा थाना शामगढ़ को गिरफ्तार किया गया।

WhatsApp Image 2026 05 17 at 19.36.06 2

वापसी पर आरोपी असरब उर्फ अशरफ के विरूद्ध अपराध क्रमांक 190/2026 धारा 8,15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। प्रकरण में  गिरफ्तार आरोपी असरब उर्फ अशरफ से जप्तशुदा मादक पदार्थ डोडाचूरा को लाने ले जाने के संबंध में पूछताछ कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी का पहले भी अपराधिक रिकॉर्ड थाना गरोठ अपराध क्रमांक 325/2023 धारा 8, 15, 29 एनडीपीएस एक्ट, थाना शामगढ़ अपराध क्रमांक 33/2024 धारा 294, 323, 506 भादवि, थाना गरोठ अपराध क्रमांक 190/2026 धारा 8, 15 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज है।

मामले में उपनिरीक्षक बलवीरसिंह यादव थाना प्रभारी गरोठ एवं टीम का सराहनीय भूमिका रही।