थाना शहर कोतवाली द्वारा 3 सायबर ठगों को झारखंड राज्य से किया गिरफ्तार – नकदी मोबाइल और सिम जप्त

73

थाना शहर कोतवाली द्वारा 3 सायबर ठगों को झारखंड राज्य से किया गिरफ्तार – नकदी मोबाइल और सिम जप्त

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेर सिंह बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह भास्कर ने सोमवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम पर जानकारी देते हुए बताया कि थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र सिंह राठौर एवं पुलिस टीम ने सायबर ठगों को झारखंड राज्य से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एडीशनल एस पी श्री बघेल एवं सिटी एस पी श्री भास्कर ने घटना का संक्षिप्त विवरण देते हुए कहा कि थाना कोतवाली पर 01-दिसम्बर को फरियादी राजेश पिता रामनिवास परमार उम्र 55 साल निवासी माल गोदाम रोड पाटील कोलोनी मंदसौर के द्वारा एक लेखीय आवेदन प्रस्तुत किया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि उनके साथ दिनांक 01-10-2025 से 07-10-2025 के मध्य सायबर ठगों के द्वारा कुल 07 लाख 40 हजार 560 रुपये धोखाधड़ी से फरियादी के बैंक के खाते से प्राप्त कर लिये। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 655/2025 धारा 318(4) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान में लिया गया।

अनुसंधान के दौरान तकनीकी जानकारी सायबर सेल से प्राप्त की जाकर 02 पुलिस टीम जिसमें एक का नेतृत्व उनि संदीप मौर्य थाना कोतवाली एवं दुसरी टीम का नेतृत्व उनि विनय बुंदेला एवं उनि अविनाश सोनी के द्वारा किया गया। उपरोक्त दोनों पुलिस टीम के हमराह सायबर सेल के प्रधान आरक्षक आशीष, थाना कोतवाली के प्रधान आरक्षक कमलेश भदौरिया, प्रआर हरीश यादव थाना दलौदा, आर. हरीश राठौर, आर नरेन्द्र सिंह को रवाना किया गया।

WhatsApp Image 2025 12 08 at 16.37.15

उपरोक्त दोनों पुलिस टीम द्वारा झारखंड के थाना सारठ के जिला देवघर से उपरोक्त प्रकरण के 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। साथ ही आरोपियों के कब्जे से लक्जरी 05 मोबाइल जिसमें 03 आईफोन व 02 स्मार्टफोन शामिल है तथा 10 मोबाइल सिम एवं धोखाधड़ी से प्राप्त 01 लाख रुपये जप्त किया गया।

उक्त दोनों पुलिस टीमों को आरोपियों को गिरफ्तार करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिसमें मुख्य रुप से आरोपियों के गावों एवं खेतों मे रात्रि के समय दबिश देने पर ग्रामवासियों से काफी परेशानी आई। ठंड का मौसम होने से भी झारखंड उत्तरी क्षेत्र में राज्य होने से काफी परेशानी पुलिस को आई, उपरोक्त आरोपियों को पुलिस द्वारा करीब 1500 किलोमीटर का सफर तय कर गिरफ्तार किया गया। जिसमे भी पुलिस को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत करने हेतु आरोपियों का ट्राजिंट वारंट झारखंड के जिला देवघर के न्यायालय से प्राप्त किया गया। जिन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

WhatsApp Image 2025 12 08 at 16.37.15 1

गिरफ्तार आरोपियों में 01 बोलबम पिता रामचंद्र रवानी उम्र 26 साल निवासी ग्राम नवाडी थाना सारठ जिला देवघर राज्य झारखंड

02 राजरोशन पिता पवन रवानी उम्र 22 साल निवासी सियाटांक पोस्ट टापोवन जिला देवघर राज्य झारखंड

03 पिंटु उर्फ मांटु पिता रामचंद्र रवानी उम्र 22 साल निवासी नवाडी थाना सारठ जिला देवघर राज्य झारखंड

पुलिस टीम:- की कार्यवाही में श्री पुष्पेन्द्र सिंह राठौर, थाना प्रभारी थाना कोतवाली, संदीप मौर्य, विनय बुंदेला थाना वायडी नगर, अविनाश सोनी, रितेश नागर, प्रधान आरक्षक आशीष बैरागी, प्रधान आरक्षक मनीष बघेल, मुजफ्फर शेख (सायबर सेल जिला पुलिस कार्यालय मदंसौर), प्रधान आरक्षक कमलेश भदौरिया, प्रआर आरक्षक हरीश यादव थाना दलौदा, हरीश राठौर, नरेन्द्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा।