Weather Update: दक्षिण महासागर में नए चक्रवात का उदय, MP में ठंड का असर बरकरार, 2 दिन बाद रात के तापमान में और गिरावट

112

Weather Update: दक्षिण महासागर में नए चक्रवात का उदय, MP में ठंड का असर बरकरार, 2 दिन बाद रात के तापमान में और गिरावट

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पश्चिमी हवाओं का प्रवाह आज से और तेज होगा जब बादलों का असर कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में खास होगा। इससे लद्दाख में हल्की बर्फबारी हो सकती है। शीत लहर का असर पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, यूपी तक चल सकता है।

मध्य प्रदेश में ठंड का असर बरकरार रहेगा। बल्कि दो दिन बाद रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है। ग्वालियर में 8 तो जबलपुर आदि इलाकों में रात का तापमान 5 डिग्री तक जा सकता है। जबकि भोपाल, इंदौर में 10/11 डिग्री तापमान रहेगा। कल 10 दिसंबर को इंदौर में दिन का तापमान पश्चिमी हवाओं के असर से 1 डिग्री कम हो सकता है।

दक्षिण महासागर में कोकोस आयलैंड के पास एक नए चक्रवात का उदय हुआ है जिसकी दिशा तय नहीं है और अभी 35 km की गति में चल रहा है। उधर कंबोडिया में अगले 24 घंटों बादलों का रैला भारी बारिश कर सकता है।