Return from ukraine : युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे MP के लोगों की वापसी में तेजी

1510
Return from Ukraine : MP के स्टूडेंट्स की वापसी शुरू

Bhopal : यूक्रेन में मेडिकल की पढाई कर रहे मध्यप्रदेश के छात्र, छात्राओं और वहां फंसे नागरिकों को वापस लाने का काम तेज गति पकड़ रहा है। आज 15 लोग MP वापस आए। सोमवार को 7 लोग और लौट रहे हैं। यह जानकारी अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा ने दी।                                            IMG 20220227 WA0105.          IMG 20220227 WA0104

एयर इंडिया की विशेष फ्लाइट से MP लौटने वाला पहला छात्र आलीराजपुर का चेल्सी राठौड़ थम जो शनिवार को लौटा। रविवार को भी युद्धग्रस्त यूक्रेन से 15 लोग लौटे। ये हैं काशवी तारे, आयुषी पटेल, सृष्टि शर्मा, शुभम द्विवेदी, सानिल पांडे, योगेश त्यागी, लोकेश पटेल,  जैनिशा जेक, हर्षित शर्मा, आयुषी जैन, निखिल कुरेचिया, भरत बघेल, सुरेश महाजन, रितिका रान्याल और वेदांश खरे।

सोमवार को मध्यप्रदेश के 7 लोग और लौट रहे हैं। ये हैं  श्रेजल गुप्ता, वेदिका केशारी, ऋषिकेश सिंह नरवरिया, शाश्वत जैन, ब्रिगेडियर सिंह, शिवम श्रीवास्तव और श्रेया शर्मा