इंदौर त्रासदी को लेकर उपमुख्यमंत्री एवं सांसद के घर के बाहर घंटे, घड़ियाल बजाकर कांग्रेसजन ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

213

इंदौर त्रासदी को लेकर उपमुख्यमंत्री एवं सांसद के घर के बाहर घंटे, घड़ियाल बजाकर कांग्रेसजन ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

मंदसौर विधानसभा के तीनों ब्लॉक कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में हुआ विरोध – जिले भर में विभिन्न स्थानों पर हुआ विरोध प्रदर्शन नारेबाजी

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। भाजपा शासित इंदौर नगर निगम द्वारा सप्लाई किए गए मल-मूत्र युक्त दूषित पानी के सेवन से अब तक 16 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई है तथा सैकड़ों लोग अभी भी जीवन मृत्यु से संघर्ष करते हुए उपचाररत हैं और सरकार में बैठे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा उलूल जूलूल बयान दे कर जनता व मीडिया का मजाक उड़ाकर असंवेदनशीलता का परिचय दिया है। इंदौर के नकारा प्रशासन ने नागरिकों को इस त्रासदी भोगने को विवश कर दिया है ओर सबसे स्वच्छ नगर इंदौर की साख पर कलंक लगा दिया है।

इसी मुद्दे को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निर्देशानुसार मन्दसौर विधानसभा के मंदसौर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मन्दसौर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं दलौदा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त आहवान पर मंदसौर जिला मुख्यालय पर स्थित सांसद श्री सुधीर गुप्ता के घर के बाहर कांग्रेस जन ने घंटे, घड़ियाल बजा कर जोरदार प्रदर्शन किया।

WhatsApp Image 2026 01 04 at 17.54.04

सुबह से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इक्ट्ठे होकर बीजेपी सरकार व उसके मंत्रियों के खिलाफ घंटे, घड़ियाल बजाकर जोरदार नारेबाजी की वहीं सांसद सुधीर गुप्ता के घर हाउसिंग कॉलोनी तक पुलिस द्वारा लगाए गए बेरीकेट्स को कांग्रेस के कार्यकर्ता ने गिराते हुए सांसद के घर के बाहर प्रदर्शन कर नारे बाजी की।

मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता के साथ बड़ी संख्या में प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के मन्दसौर स्थित निवास पर पहुंचे और प्रदर्शन नारेबाजी की।

जिले के सुवासरा विधायक हरदीपसिंह डंग निवास पर पहुंचे कांग्रेस जन ओर विरोध प्रदर्शन नारेबाजी की।

विरोध प्रदर्शन के अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। प्रदेश की सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं हे भ्रष्टाचार में डूबी सरकार के मंत्री गलत बयान बाजी कर जनता का मखौल उड़ा रही है। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष करेगी और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाकर रहेगी।

WhatsApp Image 2026 01 04 at 17.54.04 1

विधायक श्री विपिन जैन ने कहा कि इंदौर की घटना बेहद निंदनीय है और यह प्रशासन की विफलता को दर्शाती है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय देना सरकार की जिम्मेदारी है।

इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्री सोमिल नाहटा,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मनजीत सिंह टुटेजा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मो.हनीफ शेख, ब्लाक अध्यक्षगण में सुश्री इष्टा भाचावत, विकास दशोरा, विनोद शर्मा जिला कांग्रेस पदाधिकारियों में सर्वश्री कांति लाल राठौर, अजय लोढ़ा, राजनारायण लाड़, कमलेश सोनी, आदित्य पाटिल, सुनील पामेचा, प्रमोद भावलकर, मुकेश रत्नावत, संजय नाहर, अभिषेक पाटीदार, राजेश फरक्या, चंदर सिंह सिसोदिया, साबिर इलेक्ट्रिशन, गोविंद सिंह सिसोदिया, माजिद चौधरी, खलील पठान, जितेंद्र सोपरा, निर्मल बसेर, सुनील बसेर, विजय सिंह सिसोदिया, पूर्व सेवादल जिला अध्यक्ष जग़दीप सिंह राजपूत, पूर्व अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष युनुस मेव, मोर्चा संगठन में ऋतिक पटेल, अनीस मंसूरी, रमेश सिंगार, राजेंद्र सेठिया, पंकज सतीदासानी, मिथुन कटारिया, सम्यक जैन, नितिन शर्मा, महिलाओं में नगर पालिका मंदसौर में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती रफत पयामी, अंजू तिवारी, सुनीता बंडी, राखी सत्रावाला, नेहा कनकमल जैन, वर्षा सांखला, मीना चौहान, मंडलम अध्यक्षगण अजय सोनी, दशरथ राठौर, पंकज जोशी, अजय मारू, शुभम कुमावत, वकार खान, रमेश ब्रिजवानी, इस अवसर पर प्रवीण मांगरिया, सुनील गुप्ता, मनोहर नाहटा, प्रीतम पंचोली, सदर, सुखदेव डोराना, श्याम सालवी, शाकिर हुसैन, राजू पाटीदार, महावीर सिंह भाटी, राहुल सूर्यवंशी, अशोक सूर्यवंशी, बाबूलाल सूर्यवंशी, हरीश हैदरवास, रितेन अजनार आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026 01 04 at 17.54.05

“घन्टा” लेकर बेरिकेट्स हटा कर, नारेबाजी के साथ उपमुख्यमंत्री देवड़ा का मल्हारगढ़, नारायणगढ़, पिपलिया मंडी के कांग्रेसजनों ने घेरा बंगला, जमकर हुई नारेबाजी

इंदौर में दूषित पानी पीने से 16 लोगों की असामयिक मृत्यु हो गई, इस अति संवेदनशील मामले पर भागीरथपुरा के विधायक एवं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कीगई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार रविवार को दोपहर मल्हारगढ़ क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी परशुराम सिसोदिया की अगुवाई में जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्रसिंह गुर्जर की उपस्थिति में क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के मन्दसौर राजेन्द्र नगर स्थित बंगले का घन्टा बजाकर बेरिकेट तोड़कर घेराव कर जमकर नारेबाजी की।

WhatsApp Image 2026 01 04 at 17.56.00

इस मौके पर सिसोदिया ने कहा कि सत्ता के मद में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मीडिया के पूछे गए सटीक सवालों से बौखलाकर अमर्यादित, शर्मनाक टिप्पणी कर कहा कि क्या “घन्टा”होगया जबकि दूषित पानी पीने से 16 व्यक्ति काल के ग्रास में समा गये और सैकड़ों लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा सरकार की नजर में मृत लोगों की कीमत 2 लाख रुपये ही है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्रसिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह फैल हो चुकी है। इससे बड़ा निकम्मापन और क्या हो सकता है कि स्वछ कहे जाने वाले शहर इंदौर में दूषित पानी पीने से 16 लोगों की मौत हो गई जिस में  एक मासूम भी है और सैकड़ों लोग बीमार है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्रसिंह गुर्जर, कांग्रेस नेता परशुराम सिसोदिया के नेतृत्व में मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के बंगले की ओर बढ़े लेकिन वहां मौजूद भारी पुलिस बल ने उन्हें बंगले तक जाने के लिए रोका जिससे पुलिस व कांग्रेसजनों के बीच काफी कहासुनी हुई लेकिन कांग्रेसजन बेरिकेट लांघकर देवड़ा के बंगले तक पहुँच ही गए जहां सरकार, मुख्यमंत्री मोहन यादव, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के सचिव सोमिल नाहटा, कांग्रेसनेता अनिल शर्मा, धुँधड़का ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल विश्वकर्मा, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष लियाक़त मेव, अजहर हयात मेव, एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील बसेर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार, विजेश मालेचा, विनोद शर्मा जनपद सदस्य अर्जुन गुर्जर, भेरूपप्पू गुर्जर, अनिल मुलासिया, गोपाल भारती, विपिन तिवारी, मंडलम अध्यक्ष कैलाश बंगारिया, बलवंत पाटीदार, सम्यक जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।