Weather Update: उत्तर भारत में आज से बादलों का जमघट, लद्दाख- कश्मीर में बर्फबारी, MP में रहेगी ठंड

138

Weather Update: उत्तर भारत में आज से बादलों का जमघट, लद्दाख- कश्मीर में बर्फबारी, MP में रहेगी ठंड

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पश्चिमी बादलों की लहर अरब देशों से होते हुए उत्तर भारत में पहुंच रही है जहां आज रात से बारिश, बर्फबारी की शुरुआत होगी। लेह में अब लगातार बर्फबारी का सिलसिला चलेगा। 21 से 27 जनवरी के बीच जमकर बर्फबारी की संभावना है। इसी तरह कश्मीर में भी आज से घने बादल छाएंगे। 19 जनवरी से यहां भी बर्फबारी और बारिश का सिलसिला चलेगा। अनंतनाग में 19 से बर्फबारी होगी तो श्रीनगर में 22 से बारिश हो सकती है।

अगले 10 दिनों में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखण्ड में भी बादल छाएंगे और बीच बीच में मौसम भी खुलेगा तो बारिश की संभावना भी रहेगी।

मध्य प्रदेश में अभी ठंड कायम रहेगी। प्रदेश के प्रमुख चार शहरों का तापमान इस प्रकार रहेगा –

इंदौर में न्यूनतम तापमान दो दिन 9 डिग्री रहेगा, जबकि दिन का तापमान कल से एक डिग्री बढ़ेगा। शनिवार से रात के तापमान में 3 डिग्री उछाल बादलों के आने से होगा। भोपाल में दो दिन ऊंच नीच न्यूनतम तापमान चलेगा। ग्वालियर में लगातार तेज ठंड रहेगी। रात का तापमान आज 5, कल 7 डिग्री और अधिकतम आज 22 डिग्री रह सकता है। अगले सप्ताह से न्यूनतम 12 डिग्री तक तापमान जा सकता है। जबलपुर में भी ठंड का कहर रहेगा। रात का तापमान 8/7 डिग्री चलेगा। लेकिन 18 जनवरी से दिन के तापमान में एकदम से 4 डिग्री उछाल आने की संभावना भी है।

घने कोहरे का दायरा आज फिर बढ़ा है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी में घना कोहरा छाया रहेगा।

दक्षिण महासागर के दक्षिण से पूर्व की ओर 5 चक्रवात हैं जिनमें दो सक्रिय हैं। हालांकि भारत पर इनका कोई असर नहीं होगा।

फिलीपींस के पास चक्रवात अडा 75 km प्रति घंटे की रफ्तार में है जबकि मेडागास्कर के पास नया चक्रवात दूदजल 130 km की गति में बढ़ रहा है। अन्य तीन चक्रवात अभी आकार लेने को हैं।