Weather Update: MP में ठंड की विदाई के संकेत, तापमान में होगी वृद्धि,बादल-बारिश का माहौल

215

Weather Update: MP में ठंड की विदाई के संकेत, तापमान में होगी वृद्धि,बादल-बारिश का माहौल

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश के आधे भाग में अब ठंड की विदाई के साथ तापमान में वृद्धि होने से गर्मी का संकेत मिल रहा है। इंदौर में अधिकतम तापमान आज 26 तो कल 29 डिग्री होगा, वहीं न्यूनतम तापमान 16/17 रहेगा। इसी प्रकार भोपाल में भी अधिकतम 3 डिग्री कल से बढ़ेगा। वहीं न्यूनतम में 2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। जबलपुर में अगले दो दिन में अधिकतम 27 से 29 और न्यूनतम 10 से 12 डिग्री पहुंचेगा। ग्वालियर अभी ठंड से प्रभावित रहेगा क्योंकि यहां पश्चिमी हवाओं का प्रवाह बना हुआ है। लेकिन अगले दो दिन में तापमान में यहां भी वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान 22 से 24 और न्यूनतम 10 से 13 डिग्री हो जाएगा।

मध्य प्रदेश में पश्चिम से पूर्व की ओर बादल गुजर रहे हैं अगले 48 घंटों में इंदौर, देवास, उज्जैन आदि स्थानों पर बारिश होने की प्रबल संभावना है। 3 से 4 फरवरी को प्रदेश के शेष हिस्सों में भी संभावना है।

उत्तर भारत में बर्फबारी लद्दाख में चलती रहेगी। घने बादल कश्मीर में, हल्के बादल हिमाचल, पंजाब में छाएंगे। राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा में भी हल्के बादल रहेंगे। उक्त राज्यों में अगले 24 से 48 घंटों में बारिश हो सकती है।