इनकम टैक्स को लेकर वित्त मंत्री का बड़ा एलान, नया इनकम टैक्स एक्ट 1 अप्रैल से होगा लागू 

432

इनकम टैक्स को लेकर वित्त मंत्री का बड़ा एलान, नया इनकम टैक्स एक्ट 1 अप्रैल से होगा लागू 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश करते हुए घोषणा की की नया इनकम टैक्स एक्ट 1 अप्रैल से लागू होगा।

निर्मला सीतारमण ने कहा- इनकम टैकर्स एक्ट को 1 अप्रैल से लागू किया जाएगा। इसके अलावा विदेश यात्रा पर भी सरकार ने एलान किया है। वित्त मंत्री ने कहा- विदेश यात्रा को सस्ता किया जाएगा। विदेश यात्रा पर टीसीएस को घटाकर 5 से 2 प्रतिशत कर दिया गया है।

टैक्स को लेकर सीतारमण ने कहा- 31 जुलाई तक रिटर्न फाइल कर सकते हैं। ITR 1 और ITR 2 वाले लोग दाखिल कर सकते हैं रिटर्स। कोर टैक्स डिमांड की सीमा अब 10 फीसदी हो गई है। NRI को प्रॉपर्टी बेचने के लिए TAN जरूरी नहीं है।