
Video: बड़े काफिले के प्रश्न पर भड़के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार, पत्रकार से कहा – दिमाग को जरा ठीक से सोचने की जरूरत है!
दमोह से महेंद्र परिहार की विशेष रिपोर्ट
दमोह: दमोह के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने एक पत्रकार वार्ता में अपने साथ चल रहे बड़े हुए काफिले के उत्तर में पत्रकार से कहा कि आप अपना दिमाग सही रखें। दिमाग को जरा ठीक सोचने की जरूरत है!
मंत्री परमार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डीजल पेट्रोल बचाने की अपील के बाद भोपाल से ट्रेन से दमोह पहुंचे थे और एक बैठक में शामिल होने व जिला जेल में एक लोकार्पण कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस पहुंचे थे।
सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया था। इसी दौरान एक पत्रकार ने मंत्री जी से पूछा कि आप बड़े काफिले को लेकर चल रहे हैं तो उन्होंने पत्रकार से कहा कि भाजपा कार्यालय में मीटिंग के लिए गए हुए थे। वहां से मंत्री व सांसद की गाड़ियां व कलेक्टर की गाड़ियां भी शामिल थी।
उन्होंने नाराज होते हुए कहा कि वे सब बैठक में जा रहे थे जिनको जाना है वह तो जाएंगे ही। आपको अपने दिमाग को जरा ठीक से सोचने की जरूरत है।





