इंदौर के भाजपा नेता गोपी कृष्ण नेमा को संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी

547

इंदौर के भाजपा नेता गोपी कृष्ण नेमा को संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी इंदौर के पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक और पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य गोपी कृष्ण नेमा को भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश संगठन में बड़ी जवाबदारी मिली है।

बीजेपी मध्य प्रदेश के प्रदेश कार्यालय मंत्री द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार गोपी कृष्ण नेमा को बीजेपी आजीवन सहयोग निधि वर्ष 2026 के लिए प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।

IMG 20260203 WA0044

भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर और सतना के महापौर योगेश ताम्रकार को सह प्रभारी बनाया गया है।