
Winners of General Knowledge Competition Honoured : विद्यार्थियों किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने मेहनत अनिवार्य है, जो मेहनत करते हैं, वे ही अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाते हैं: महापौर पटेल
जानिए परीक्षा परिणाम!
Ratlam : शहर की सुप्रसिद्ध संस्था रतलाम कला मंच द्वारा स्व. डॉ जयकुमार जलज स्मृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता ज्ञानश्री का पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास से और गीत-संगीत की गरिमामय प्रस्तुतियों के बीच सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि शहर के प्रथम नागरिक महापौर प्रह्लाद पटेल साथ ही समाजसेवी सुभाष जैन, प्रेमलता दवे एवं अनिल झालानी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
नन्ही बालिका सौम्या पनालकर द्वारा सुमधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। अतिथियों का स्वागत परामर्शदाता डॉ सुलोचना शर्मा, डॉ गोपाल मजावदिया, संस्था अध्यक्ष राजेंद्र चतुर्वेदी द्वारा किया गया। संस्था पदाधिकारी अजय चौहान, श्रीमती किरण उपाध्याय, नीलिमा छविसिंह, शरद चतुर्वेदी, सौम्या भावसार, सिमरनजीत कौर, महेश ओझा, अरुण शर्मा, मनोज भावसार, नरेंद्र त्रिवेदी, प्रोफेसर वी के जैन, विवेक शर्मा, शीतल पांचाल, दीपिका सोढ़ा , खुशबू सोढ़ा द्वारा किया गया।

अध्यक्ष राजेन्द्र चतुर्वेदी ने अतिथि एवं संस्था परिचय दिया। चतुर्वेदी ने डॉ जलज की स्मृति में बताया कि लगभग 35 वर्ष पूर्व जलज जी के मार्गदर्शन में सामान्य ज्ञान स्पर्धा की शुरुआत की गई थी उद्देश्य था विद्यार्थियों एवं आमजनों को सामान्य ज्ञान के महत्व के प्रति जागरूक करना और भविष्य में विद्यार्थियों को PSC, UPSC, Bank, Railway जैसी महत्वपूर्ण सर्विसेस के लिए तैयार किया सके।
मुख्य अतिथि प्रह्लाद पटेल ने विद्यार्थियों को अपने उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने हेतु कड़े परिश्रम करने और जीवन में सामान्य ज्ञान के महत्व को समझाते हुए रतलाम कला मंच के इन प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की पटेल ने इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायी फिल्मी गीत, यूं ही कट जाएगा सफर साथ चलने से भी प्रस्तुत किया।
विशिष्ट अतिथि सुभाष जैन ने कहा कि सभी को अपने जीवन मे एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे पूर्ण करने के लिए एक दैनिक कार्यप्रणाली का सिस्टम विकसित करना चाहिए आपने नई पीढ़ी से अपने संस्कारों से जुड़े रहने का भी आह्वान किया।
विशेष अतिथि के रूप में बोलते हुए श्रीमती प्रेमलता दवे ने सभी विजेता प्रतियोगियों को अपनी ओर से बधाई दी और जो इस बार स्थान नहीं बना सके हैं उन्हें ओर अधिक प्रयास करने की सलाह दी आपने संस्था के सामान्य ज्ञान कार्यक्रम को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए नींव का पत्थर बताया।

अनिल झालानी ने अपने उद्बोधन में बताया कि आज के कड़ी प्रतिस्पर्धा के युग मे सिर्फ किताबी ज्ञान के सहारे ही सफलता अर्जित नहीं की जा सकती उसके लिए हमें अपने आस-पास, देश विदेश में क्या घटित हो रहा हैं उसकी जानकारी रखना भी जरूरी हैं संस्था आपको इसी दिशा में ले जाने का भागीरथ प्रयास कर रही है साथ ही आपने विजेताओं को बधाई और भाग लेने वाले प्रतियोगियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। महापौर एवं सभी अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता में विजेता प्रतियोगियों को विभिन्न पुरस्कार एवं सम्मान-पत्र प्रदान किए।
जूनियर, सीनियर, ओपन वर्ग के प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार के अतिरिक्त प्रत्येक वर्ग के 10-10 प्रतियोगियों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए तथा उपस्थित समस्त दर्शकों में से लकी ड्रा के माध्यम से 10 लकी विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर तीनों वर्ग के प्रथम पुरस्कार विजेताओं को डॉ जयकुमार जलज की स्मृति में ज्ञानश्री की उपाधि तथा साफा पहनाकर प्रदान की गई तथा उनकी दोनों पुत्रियों श्रीमती श्रद्धा घाटे एवं स्मिता हुम्बड की और से 21-21 हजार रुपए के नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए। तत्पश्चात संस्था को सहयोग प्रदान करने वाले सहयोगियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
मंच पर अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लेने वाले कलाकारों कु. सौम्या पलानकर, मोहित शर्मा, अशोक दुबे एवं शीतल पांचाल के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट तलवारबाजी कला प्रदर्शन हेतु पूरी टीम को पुरस्कृत किया गया। अतिथियों को स्नेह प्रतीक संस्था परामर्शदाता, संस्था अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किये गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतियोगी उनके अभिभावक, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, शिक्षक, प्राचार्य एवं आमजन मौजूद थे। संचालन शरद चतुर्वेदी ने एवं आभार श्रीमती किरण उपाध्याय ने माना।
परीक्षा परिणाम निम्नानुसार रहे!
जूनियर वर्ग!
प्रथम-कु. पूजा-लालू मईड़ा (कन्या शिक्षा परिसर)
द्वितीय-कु. भूमिका-प्रदीप बोराना (द सेफायर स्कूल)
तृतीय-कु. ईशा-गोपाल पाटीदार (सांदीपनि शासकीय विद्यालय सैलाना)
प्रोत्साहन पुरस्कार!
1.कु. मोनिका निनामा(कन्या परिसर)
2.हेमंत राठौर- सावन राठौर (सफायर स्कूल)
3.आदित्य चौहान (सनशाइन)
4.कु. खुशी वर्मा-(संस्कार वैली इंटरनेशनल सैलाना)
5.कु. रितिका अटोलिया (महावीर कान्वेंट सरसी)
6.कु. भावना- राकेश मईड़ा (सांदीपनि सैलाना)
7.कु. मानसी- सुनील राव (संस्कार वैली सैलाना)
इसके अतिरिक्त 3 पुरस्कार
सीनियर वर्ग!
प्रथम- कु.खुशी- रुपचंद (डोडियार (द सेफायर)
द्वितीय- कु.अंशिका-नीरज गुप्ता (द सेफायर)
तृतीय- कु. अंतिमबाला- दोलजी डामर (कन्या शिक्षा परिसर)
प्रोत्साहन पुरस्कार!
1.कु. पायल धाकड़ (महावीर कान्वेंट)
2.कु. शिवानी भांभर( कन्या परिसर)
3.सोनू परमार (श्री गुजराती समाज)
4.अनिल परमार (श्री गुजराती समाज)
5.कपिल सिंह भाटी (सनशाइन)
इसके अतिरिक्त 5 अतिरिक्त पुरस्कार!
ओपन वर्ग!
प्रथम- विशाल-मधुसूदन गुप्ता (वरिष्ठ मंडल प्रबंधक, न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी)
द्वितीय- शंकर दत्त-बिशन दत्त तिवारी (लोको पायलेट)
तृतीय- प्रेमपाल सिंह- स्व.चौधरी चरण सिंह चौधरी (रिटायर्ड पुलिस उप अधीक्षक)
प्रोत्साहन पुरस्कार!
1.सुनीता जैन- (शासकीय कन्या महाविद्यालय, रतलाम
2.रचना शर्मा- संदीप शर्मा
3.प्रभुनाथ कुमार- स्व.मोहन राम (भारतीय रेलवे)
4.रितिका जैन- कॉमर्स कॉलेज
5.कुलदीप राठौड़- पन्नालाल राठौर
6. विजया- प्रदीप शर्मा
इसके अतिरिक्त 4 पुरस्कार वितरित किए गए!





