
एंटरप्रेन्योर कॉफी क्लब के बेनर तले उद्यम संवाद, मुख्यमंत्री सीखो-कमाओं योजना की जानकारी उद्योगपतियों को दी गई!
Ratlam : औद्योगिक क्षेत्र स्थित उद्योग भवन में प्रति बुधवार को आयोजित उद्यम संवाद कार्यक्रम की कड़ी में बुधवार 4 फरवरी को संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
एंटरप्रेन्योर कॉफी क्लब के सदस्य वरुण पोरवाल ने बताया कि उद्यम संवाद कार्यक्रम के तहत उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री सीखो-कमाओं योजना संबंधित संपूर्ण जानकारी मौजूद उद्योगपतियों को दी गई।
तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग से ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी प्रफुल्ल सोनारकर एवं संतोष सिंह ठाकुर इस दौरान मौजूद थे उन्होंने मुख्यमंत्री सीखों-कमाओं योजना के अंतर्गत जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि उद्योग एवं व्यवसाय के अंतर्गत कुल कर्मचारीयों का 15% युवक-युवती की नवीन भर्ती कर योजना के तहत लाभ ले सकते हैं एवं सरकार द्वारा नवीन भर्ती कर्मचारियों की 75% वेतन का भुगतान 6 महीने से 12 महीने तक किया जाएगा। इस हेतु 18 साल से 29 वर्ष के युवक-युवती इस योजना में पंजीकृत हो सकते हैं l इसमें कक्षा 12वीं कक्षा से लेकर स्नातक या उच्च शिक्षा आवश्यक हैं। जीपीएस एवं एप्लीकेशन के माध्यम से ही हाजिरी दर्ज होगी। प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं को विभाग के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
योजना के अंतर्गत कोई भी एमएसएमई जैसे उद्योग, मध्यम व्यवसाय, शॉपिंग मॉल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान जिसमें 7 कर्मचारियों से अधिक कार्य कर रहें हैं, हर 7 कर्मचारियों पर 1 नवीन कर्मचारी इस योजना के तहत भर्ती कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत 12वीं को ₹8000 की राशि ,आईटीआई उत्तीर्ण को ₹8500, डिप्लोमा उत्तीर्ण को ₹9000 एवं स्नातक उत्तीर्ण या उच्च शैक्षणिक योग्यता को ₹10000 का स्टाइपेंड विभाग एवं औद्योगिक व्यावसायिक प्रतिष्ठान से प्राप्त किया जाएगा।
इस योजना के तहत युवाओं को उद्योग उन्मुक्त प्रशिक्षण, नवीनतम तकनीक और नवीनतम प्रक्रिया के माध्यम से प्रशिक्षण, व्यावसायिक प्रशिक्षण के दौरान स्टाइपेंड, मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड द्वारा स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग का प्रमाण पत्र, नियमित रोजगार प्राप्त करने की योग्यता अर्जित करना आदि सुविधाएं उपलब्ध होगी। पोरवाल ने बताया कि एंटरप्रेन्योर कॉफी क्लब के माध्यम से समस्त उद्योगों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का पंजीयन, पंजीयन शिविर लगाकर किया जाएगा। जिससे कि उद्यमियों को पंजीयन करने में कोई असुविधा नहीं हो। उद्योगपतियों ने कर्मचारी एवं श्रमिकों हेतु निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाने हेतु विचार विमर्श भी किया एवं फरवरी माह में शिविर लगाने की योजना को क्रियान्वित करने का फाइनल किया। इस अवसर पर ललित चोपड़ा, चंद्रप्रकाश अवतानी, सुमित कटारिया, सिद्धार्थ कटारिया, संजय बाफना, जयेश झालानी, हिमांशु व्यास, शिरीष जैन, पायलट पुरोहित, अजय उपाध्याय आदि उद्योगपति उपस्थित रहें!





