WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में एक सप्ताह तक दिन गरम, रातें ठंडी, राजस्थान में कल से बादलों का दौर उत्तर भारत की ओर

Weather Update: MP में एक सप्ताह तक दिन गरम, रातें ठंडी, राजस्थान में कल से बादलों का दौर उत्तर भारत की ओर

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज रात दिन में गहरा अंतर कर रहा है। दिन में तापमान में उछाल है तो रातें ठंडी हो रही हैं। पश्चिमी हवाओं का असर रात में ज्यादा है। ये स्थिति अगले एक सप्ताह तक रहेगी, इस बीच बादल भी मंडराएंगे।

सप्ताह भर के आकलन अनुसार अधिकतम तापमान जबलपुर में जहां 27 से 30 तक पहुंचेगा, वहीं न्यूनतम तापमान 9/7 डिग्री के बीच चलेगा। ग्वालियर में अधिकतम 24 से 30 तक जाएगा जबकि न्यूनतम 11/12 के बीच रहेगा। भोपाल में अधिकतम 27 से 31 डिग्री तक जाएगा तो न्यूनतम 11 से 15 तक जा सकता है। इंदौर में अधिकतम 28 चल रहा है जो 3 दिन बाद ही 30 डिग्री तक जा पहुंचेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 14/13 के बीच रहेगा। पूरे सप्ताह रात में ठंड बनी रह सकती है। कभी कभी बादलों के कारण 1 से 2 डिग्री अंतर रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ के बादल अफ्रीका से अरब देश होते होते हुए राजस्थान में प्रवेश कर रहे हैं। कल से जोधपुर, जयपुर, उदयपुर आदि इलाकों में बादल छाएंगे। राजस्थान में भी दिन गरम तो रातें ठंडी हैं।

उत्तर भारत में पश्चिमी बादलों का बहाव ऊंचा होने से यहां कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड और लद्दाख में बारिश की संभावना कम हो गई है। बादलों के आने से पंजाब, दिल्ली हरियाणा में कल से तापमान बढ़ सकता है। अगले 3 दिन में हल्की बारिश की संभावना रहेगी।

दक्षिण महासागर में बादलों का रुख पूर्व से पश्चिम हो गया है इसलिए केरल और तमिलनाडु के निचले हिस्सों में बादल घेरा डालेंगे जिससे बरसात की संभावना रहेगी।