
Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर भारत बादलों से घिरा, MP में आज से दिन का तापमान 30 डिग्री
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से एक बार फिर उत्तर भारत में शुरू हुआ है। लद्दाख, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर उत्तराखंड़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के उत्तरी भाग में बादलों का घेराव हो गया है। लद्दाख के पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना जबकि कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावनाएं हो सकती हैं। पंजाब, हरियाणा,दिल्ली में गहरे बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना कम रहेगी। इन सभी राज्यों में ठंड का असर ज्यादा रहेगा।
पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति साउथ अफ्रीका से है जहां से बादलों का प्रभाव इराक से होते हुए अफगानिस्तान और पाकिस्तान के माध्यम से भारत की ओर चल रहा है। वहीं, ग्रीस और स्पेन से बादलों का दूसरा जत्था भी उज़्बेकिस्तान होते हुए भारत के शीर्ष से गुजर रहा है
मध्य प्रदेश में आज से लगभग सभी स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक जाने की संभावना है जबकि जबलपुर और आसपास के इलाकों में आज 29 डिग्री तापमान रह सकता है। लेकिन प्रदेश में रातें ठंडी रहेगी। जबलपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, ग्वालियर में 10 डिग्री और इंदौर, भोपाल में 12 डिग्री तापमान रहने की संभावना है। प्रदेश में कहीं भी बादल नहीं रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ का असर केवल रातों में ठंडी हवाओं से रहेगा।
दक्षिण महासागर में बादलों का जमाव हो रहा है यहां से पूर्व से बादल आकर भारत के दक्षिणी समुद्र में इकट्ठा हो रहे हैं इनमें से कुछ बादलों का प्रभाव तमिलनाडु और केरल में हो रहा है।





