
Green Ratlam, Clean Ratlam world Record : आधे घंटे में 5 हजार पौधे रोपित करने का नगर निगम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

Ratlam : शहर के पर्यावरण को बचाने उन्हें संरक्षित करने महापौर प्रहलाद पटेल ने 4 अक्टूबर 2025 को अमृत हरित अभियान और ग्रीन रतलाम- क्लीन रतलाम के मकसद को पूरा किया। उन्होंने 2 किलोमीटर लंबी ह्यूमन चेन बनाई और 30 मिनट में 10 स्कूलों के स्टूडेंट्स या आधे किलोमीटर की दूरी तय की। उनकी पहल पर 5 हजार पौधे (बोगेन वैली) रोपकर एक नया रिकॉर्ड बनाया गया। पटेल की पर्यावरण को बचाने, स्वच्छ रतलाम, ग्रीन रतलाम, क्लीन रतलाम की कोशिशें पर्यावरण के प्रति जागरूकता का एक प्रेरणा देने वाला उदाहरण हैं। पटेल की इस उपलब्धि पर उन्हें ज्यूरी मेंबर शैलेन्द्र सिंह सिसौदिया ने वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड, लन्दन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस अवसर पर जूरी मेंबर शैलेंद्र सिंह सिसोदिया, धर्म यादव, राकेश मिश्रा, मितेश जैन, संजय दवे, संदीप मौर्य, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित आदि सदस्यगण मौजूद रहें!






