Weather Update: MP में इस सप्ताह में बारिश, इंडिया- पाक क्रिकेट मैच बारिश से धुलेगा?

लंबा और आक्रामक चक्रवात - गेज़ानी आज से सक्रिय 

192

Weather Update: MP में इस सप्ताह में बारिश, इंडिया- पाक क्रिकेट मैच बारिश से धुलेगा?

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

उत्तर भारत में अगले 24 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ का तेज हवाओं के साथ असर होगा। कश्मीर, हिमाचल और लद्दाख में गहरे बादल छाएंगे। यहां बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना रहेगी। बादल पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड तक फैलेंगे।

मध्य प्रदेश में दो दिन तापमान में गिरावट होने के बाद 18/19 फरवरी को बारिश की संभावना कुछ इलाकों में होगी। भारत में उत्तर – पश्चिम भाग से बादलों का प्रवेश राजस्थान के दक्षिण से मध्य प्रदेश की ओर होगा। इससे इंदौर, देवास, उज्जैन, महू, सेंधवा, पीथमपुर, झाबुआ आदि इलाकों में 18/19 फरवरी को बारिश की संभावना रहेगी। भोपाल, ग्वालियर में बादल छाए रहेंगे।

पश्चिमी हवाओं के असर से मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में आज एक डिग्री की गिरावट रहेगी। दो दिन बाद बादलों के आने पर तापमान में 2 डिग्री उछाल भी आएगा। ठंड की स्थिति अनुसार ग्वालियर में आज दिन में 28 और रात में 12 डिग्री तापमान रहेगा। जबलपुर में दिन का 31 और रात का 11 डिग्री, भोपाल में 30 और 14 तथा इंदौर में दिन का 31 तो रात में 14 डिग्री तापमान रहेगा।

भारत के दक्षिण महासागर में बादलों की उथल पुथल बढ़ गई है। श्रीलंका के आधे निचले हिस्से में बारिश के चलते भारत पाक का आज का मैच धुल सकता है, भारी बारिश की संभावना भी लग रही है।

दक्षिण महासागर में बादलों के बढ़ते प्रभाव से केरल और तमिलनाडु के दक्षिणी भाग में भी बारिश की संभावना रहेगी।

 

*लंबा और आक्रामक चक्रवात – गेज़ानी*

मॉरिशस के पश्चिमी समुद्रीय भाग में गत 8 फरवरी से शुरू हुआ गेज़ानी नामक चक्रवात आज भी सक्रिय है और इसके 20 फरवरी तक बने रहने की और संभावना है। इस चक्रवात ने मेडागास्कर में गत 10/11 फरवरी को 200 किलो मीटर की रफ्तार से भारी धूम मचाई और इसके बाद यह मोजाम्बिक सागर से गुजरता हुआ दक्षिणी भाग में सक्रिय हुआ है। यहां से पूर्व की ओर मुड़कर अब यह फिर से मेडागास्कर के दक्षिणी भाग से सोमवार को 120 की गति से पहुंचेगा। फिर दक्षिणी की ओर महासागर में बढ़ जाएगा। आगामी शुक्रवार तक इसके समुद्र में बने रहने की संभावना है।