Weather Update: MP में आज भी कई इलाकों में बारिश, ओले,यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल में भी बारिश

173

Weather Update: MP में आज भी कई इलाकों में बारिश, ओले,यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल में भी बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मौसम का परिवर्तन नए गुल खिला रहा है। पश्चिमी विक्षोभ हवाओं संग बह निकला है। कल तक राजस्थान और गुजरात के रास्ते आगे बढ़ रहा था तो आज महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश, छग, झारखंड से होते हुए उत्तर पूर्व की ओर बह रहा है। इन हवाओं के साथ दक्षिण के बादल भी शामिल हैं।
आज यूपी के अनेक इलाकों में बारिश ओलों की संभावना है जबकि उत्तराखंड, हिमाचल में भी बादल होंगे। यहां भी बारिश की संभावना रहेगी। दक्षिणी हवाओं संग बादलों का बहाव छग, उड़ीसा, झारखंड, तेलंगाना से बंगाल की ओर कूच कर रहा है।
महाराष्ट्र से बादलों की लहर मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है जो प्रदेश के पश्चिम, मध्य और उत्तर -पूर्व से निकलकर यूपी की ओर जा रही है। इससे मध्य प्रदेश के इंदौर, सेंधवा, भोपाल, सीहोर, देवास, उज्जैन, गुना, आदि इलाकों में ओले संग बारिश का अनुमान है। बादलों का अगले 4 दिन असर रहेगा, इससे तापमान में कल से और वृद्धि हो सकती है। मौसम की विचित्रता को लेकर जनमानस को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जरूरी होगी।
दक्षिण महासागर के बादल बंगाल की खाड़ी से होकर उत्तर – पूर्व की ओर चल पड़े हैं। आज अंडमान निकोबार में भी बारिश की संभावना है। केरल और तामिलनाडू में आंशिक असर रहेगा।