MP News: 4 साल के मासूम पर आवारा कुत्ते का जानलेवा हमला, सिर और चेहरे को जबड़े में दबाकर घसीटा, हालत गंभीर

251

MP News: 4 साल के मासूम पर आवारा कुत्ते का जानलेवा हमला, सिर और चेहरे को जबड़े में दबाकर घसीटा, हालत गंभीर

छतरपुर: छतरपुर में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। जहां 4 साल के मासूम सलमान पर कुत्ते ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चे के सिर और चेहरे पर गहरे घाव आए हैं। उसे तत्काल जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

IMG 20260219 WA0053

*खेलते समय बच्चे पर हमला..*

घटना के समय सलमान खेल रहा था। तभी अचानक एक आवारा कुत्ता आया और उस पर झपट पड़ा। बच्चे की मां अनीशा के मुताबिक, कुत्ते ने सलमान के सिर और चेहरे को अपने जबड़े में दबा लिया और उसे घसीटते हुए ले जाने लगा। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर मां और पिता मौके पर पहुंचे और उसे छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ता छोड़ने को तैयार नहीं था।

परिजनों के पास कोई लाठी-डंडा नहीं था, ऐसे में उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए कुत्ते पर जूट का बोरा डालकर कुत्ते को को हाथ-पैर मारकर भगाया। तब जाकर कुत्ता बच्चे को छोड़कर भागा। जब उन्होंने बेटे को देखा तो उसका चेहरा बुरी तरह लहूलुहान था और सिर पर गहरे घाव थे। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।

*व्यक्ति की जान जा सकती है..*

बच्चे का इलाज कर रहे डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि पागल कुत्ते के हमले से बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे एंटी-रेबीज वैक्सीन और अन्य जरूरी इंजेक्शन लगाए गए हैं। डॉक्टरों के अनुसार, सिर और गर्दन के आसपास काटने पर रेबीज का खतरा अधिक रहता है, क्योंकि वायरस सीधे दिमाग और स्पाइनल कॉर्ड पर असर करता है। जिससे व्यक्ति की जान भी जा सकती है। ऐसे में व्यक्ति को तत्काल अस्पताल/डॉक्टर के पास जाकर प्रॉपर ईलाज रैबीज के इंजेक्सन वैक्सीनेशन लेना चाहिये ताकि इस प्रकार के खतरों से बचा जा सके और रोकथाम हो सके।

IMG 20260219 WA0054

फिलहाल बच्चे का इलाज जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि उसे पूरी तरह स्वस्थ होने में समय लग सकता है। वहीं, शहर में आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है।