Swarnkar Women’s Association Elections : मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार महिला मंडल के चुनाव सम्पन्न, अध्यक्ष श्रीमती किरण, राजेश तथा सचिव पद पर श्रीमती किरण सोनी सुनील सोनी मनोनीत!

302

Swarnkar Women’s Association Elections : मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार महिला मंडल के चुनाव सम्पन्न, अध्यक्ष श्रीमती किरण, राजेश तथा सचिव पद पर श्रीमती किरण सोनी सुनील सोनी मनोनीत!

Manasa : नीमच जिले के मनासा में मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज महिला मंडल के चुनाव गुरुवार को नगर के श्री सत्यनारायण मंदिर पर जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना मनोहर सोनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती किरण राजेश सोनी को मनोनीत किया गया।

नवागत अध्यक्ष श्रीमती किरण धर्मपत्नी राजेश सोनी ने कार्यकारिणी गठित करते हुए स्वर्णकार समाज के निम्न पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा, संरक्षक पद हेतु शांति देवी सोनी, मुन्ना देवी सोनी, मानकुंवर सोनी, शामा सोनी, वंदना सोनी, उपाध्यक्ष पद हेतु श्रीमती आशा धर्मपत्नी अरुण सोनी, उपाध्यक्ष श्रीमती हेमा धर्मपत्नी वीरेन्द्र सोनी, सचिव श्रीमती किरण धर्मपत्नी सुनील सोनी, कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा धर्मपत्नी राकेश सोनी एवं श्रीमती हेमा धर्मपत्नी वीरेंद्र सोनी, सह-कोषाध्यक्ष श्रीमती सोनू धर्मपत्नी अजय सोनी, सांस्कृतिक सचिव श्रीमती पूनम धर्मपत्नी दीपक सोनी एवं श्रीमती रुपाली धर्मपत्नी सत्यनारायण सोनी, सहसचिव श्रीमती आशु धर्मपत्नी शैलेंद्र सोनी एवं दीपिका धर्मपत्नी विजय सोनी को मनोनीत करते हुए दायित्व सौंपा।

तथा उन्हें निर्देश दिए की अपने-अपने पदों पर काबिज रहते हुए समाजोत्थान संबंधित उपलब्धि भरें कार्य सम्पादित करें, ताकि मनासा स्वर्णकार समाज महिला मंडल का नाम प्रदेशभर में रोशन हो। कार्यक्रम में समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामई उपस्थिति रही एवं सहयोग सराहनीय रहा। अंत में जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना मनोहर सोनी एवं समाज की मौजूद सभी महिलाओं द्वारा नवीन पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका अभिनन्दन किया गया!