Combing operation : 108 गुंडे-बदमाशों को किया गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर, जिलाबदर गुंडे-बदमाशों को किया चेक!

220

Combing operation : 108 गुंडे-बदमाशों को किया गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर, जिलाबदर गुंडे-बदमाशों को किया चेक!

Ratlam : शनिवार रात्रि में पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त करते हुए 108 गुंडे-बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया इस दौरान पुलिस ने जिलाबदर, हिस्ट्रीशीटर व निगरानीशुदा गुंडों को भी चेक किया। SP अमित कुमार के निर्देश पर ASP विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में CSP सत्येन्द्र घनघोरिया, SDOP किशोर पाटनवाला, CSP जावरा युवराज सिंह चौहान, SDOP जावरा संदीप मालवीय, SDOP सैलाना नीलम बघेल, SDOP आलोट पल्लवी गौर, DSP अजाक अजय सारवान, DSP Trefic आनन्द सोनी के नेतृत्व में टीमों ने कॉम्बिंग गश्त की।

IMG 20260223 WA0003 scaled

CSP सत्येंद्र घनघोरिया ने शहरी क्षेत्र की पुलिस टीम को स्टेशन रोड़ स्थित पुराने कंट्रोल रूम से रवाना किया टीम ने बल के साथ शहर के मुख्य मार्ग पर पैदल भ्रमण कर गुंडे-बदमाशों की चेकिंग की गई। कांबिंग गश्त के दौरान जिले भर में पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में वांछित लंबे समय से फरार- 36 स्थाई वारंटियों, 72- गिरफ्तारी वारंट तामील करवाए गए!

IMG 20260223 WA0002 scaled