
Weather Update: उत्तर भारत में मार्च में बर्फबारी, MP में बढ़ेगा तापमान, अरब सागर से उठे बादल भारत की ओर बढ़े
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
भारत के कई राज्यों की ओर अरब सागर से बादलों की लहर उठी है, वहीं पश्चिमी बादलों का रुख भी राजस्थान, गुजरात से चल रहा है जो मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दक्षिण राज्यों, छग और उड़ीसा से बंगाल की खाड़ी जा रहे हैं। हालांकि चलायमान बादलों से इन राज्यों में छुटपुट बारिश अनायास कहीं भी हो सकती है, तेज़ बारिश की संभावना कम है।
उत्तर भारत में पहाड़ों पर मार्च के पहले सप्ताह से बर्फबारी की संभावना हो रही है। पश्चिमी हवाओं संग बादलों की लहर खासकर लद्दाख को छूते हुए गुज़रेगी। लेह में अगले 48 घंटों में भी बर्फ गिरने की संभावना है। कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में मौसम साफ रहेगा। इन राज्यों में भी बादल मार्च से छाने लगेंगे।
मध्य प्रदेश में बादलों की श्रृंखला पश्चिम से पूर्व की ओर चल रही है। हल्के बादल कई जगह नज़र आयेंगे। दक्षिण पश्चिम भाग में बूंदाबांदी हो सकती है। प्रदेश में गर्मी मार्च के पहले सप्ताह से ही असर दिखाएगी।





