अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जन्मस्थली पर भावुक हुए इंदौर के संभागीय आयुक्त डॉ सुदाम खाड़े 

162

अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जन्मस्थली पर भावुक हुए इंदौर के संभागीय आयुक्त डॉ सुदाम खाड़े 

 

इंदौर: इंदौर के संभागीय आयुक्त डा सुदाम खाड़े ने आज अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की 95 पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी जन्मस्थली अलीराजपुर पहुंचे। आजाद कुटिया में शहीद आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए वे भावुक हो गए।

इस मौके पर उन्होंने वहां रखी पुस्तिका में निम्न टिप्पणी अंकित की:

IMG 20260227 WA0151

“Chandra Shekhar Azad जी की जन्मस्थली पर आज उन्हें गौरवांजलि अर्पित कर अपने आपको धन्य महसूस कर रहा हूँ।

आजाद जी के कर्तव्य शोहरत देशवासियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उनके जन्मस्थल पर आना मेरे लिए एक सपना पूरा होने जैसा है।

जयहिंद!

डॉ सुदाम खाड़े जब आज़ाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर रहे थे तो उनके चेहरे पर एक गहरी ख़ामोशी थी। टिप्पणी अंकित करते हुए वे भावुक नज़र आए।