Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का साया पहाड़ी राज्यों में, MP में गर्मी 

130

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का साया पहाड़ी राज्यों में, MP में गर्मी

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पश्चिम दिशा से भारत के शीर्ष पर आ पहुंचा पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू हो गया है। हवाएं ऊंची होने से बादलों का साया अभी उत्तरी राज्य लद्दाख और कश्मीर के पहाड़ों पर पड़ेगा। लेह में गहरे बादल छाएंगे और 6/7 मार्च से बर्फबारी शुरू हो जाएगी। वहीं श्रीनगर में बारिश की स्थिति बनेगी। हिमाचल और उत्तराखंड में बादल छाएंगे।

पश्चिमी विक्षोभ के भारत के शीर्ष से गुजरने पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में ठंडी हवाओं पर गरम हवाओं का असर बढ़ेगा। कल से अधिकतम तापमान बढ़ेगा तो न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी। पंजाब में इस सप्ताह बारिश की संभावना बढ़ेगी।

 

राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात में भी अधिकतम तापमान बढ़ने लगेगा। मौसम साफ रहेगा, तेज धूप पड़ेगी।

 

मध्य प्रदेश में तापमान में वृद्धि शुरू हो गई है। केवल सुबह के वक्त हल्की ठंड का अहसास होगा। लेकिन अब 9 मार्च से पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 और और न्यूनतम 20 डिग्री तक जाने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में मार्च के तीसरे महीने में बादल छाएंगे। गहरे बादल छाने से कुछ जगह अचानक बारिश की संभावना बढ़ेगी।

दक्षिण महासागर में हवाएं पूर्व से पश्चिम होने से बादल भारत के दक्षिण राज्यों की ओर बढ़ रहे हैं। बहरहाल केरल में बारिश जल्द शुरु होगी।