MP के मुख्य सचिव अनुराग जैन अवकाश पर!

442

MP के मुख्य सचिव अनुराग जैन अवकाश पर

भोपाल :मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन अवकाश पर चले गए हैं। उनके स्थान पर सीनियर आइएएस आफिसर डॉ.राजेश राजौरा को प्रभार सौंपा गया है।
अनुराग जैन के ससुर का जयपुर में निधन हो गया है। उनके निधन के कारण वे पांच दिनों तक अवकाश पर रहेंगे। अनुराग जैन के स्थान पर मध्यप्रदेश कैडर के सबसे सीनियर आइएएस आफिसर डॉ.राजौरा को मुख्य सचिव का प्रभार सौंपा गया है।
अनुराग जैन मध्यप्रदेश के 35वें चीफ सेक्रेटरी हैं। इससे पहले अनुराग जैन मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सबसे अहम मंत्रालय रोड, ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे का जिम्मा संभाल रहे थे। अच्छे वित्त प्रबंधन के रूप में भी जैन को माना जाता है। हालांकि अगस्त 2025 में उन्हें एक साल के कार्यकाल में और वृद्धि कर दी थी। अगर उनके कार्यकाल में और वृद्धि नहीं होती है तो वे अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त होंगे।