WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

इंदौर उज्जैन मेट्रोपॉलिटन सिटी का मुख्यालय इंदौर में स्थापित करें- मुख्यमंत्री को पत्र लिखा सांसद शंकर लालवानी ने

23
WhatsApp Image 2026 06 21 At 18.51.29

इंदौर उज्जैन मेट्रोपॉलिटन सिटी का मुख्यालय इंदौर में स्थापित करें- मुख्यमंत्री को पत्र लिखा सांसद शंकर लालवानी ने

इंदौर: इंदौर उज्जैन मेट्रोपॉलिटन सिटी का मुख्यालय इंदौर में स्थापित करने को लेकर इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इस संबंध में अभी जो गजट नोटिफिकेशन हुआ है उसके अनुसार इस महत्वाकांक्षी परियोजना का मुख्यालय उज्जैन में स्थापित किया जा रहा है।

सांसद शंकर लालवानी ने कहा है कि इसका मुख्यालय उज्जैन के बजाय इंदौर किया जाना चाहिए। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिख उन महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराया है जिसके कारण इसका मुख्यालय उज्जैन के बजाय इंदौर किया जाना उचित रहेगा।

लालवानी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि प्रदेश हित ,प्रशासनिक दक्षता, निवेश संवर्धन, आर्थिक विकास और जन सुविधा के व्यापक हितों को देखते हुए इंदौर उज्जैन मेट्रोपॉलिटन सिटी का मुख्यालय इंदौर में स्थापित करने पर सकारात्मक विचार किया जाना चाहिए।

देखिए शंकर लालवानी का पत्र-

WhatsApp Image 2026 06 21 at 18.41.37

WhatsApp Image 2026 06 21 at 18.41.58