WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

खाकी का मानवीय चेहरा: नगर निरीक्षक दंपति ने तीन बेटियों के विवाह में बढ़ाया सहयोग का हाथ

4
WhatsApp Image 2026 06 21 At 17.52.59

खाकी का मानवीय चेहरा: नगर निरीक्षक दंपति ने तीन बेटियों के विवाह में बढ़ाया सहयोग का हाथ

महेंद्र परिहार की रिपोर्ट

दमोह : दमोह जिले के हटा थाना में पदस्थ नगर निरीक्षक सुधीर कुमार बेगी एवं उनकी धर्मपत्नी सरिता बेगी ने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए तीन जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान किया। जनसहयोग से एकत्रित राशि के माध्यम से तीनों बेटियों को गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट कर उनके विवाह की चिंता को काफी हद तक कम किया गया।

पथरिया निवासी रामकली बंसल, ग्राम आंजनी की नेहा अहिरवार एवं बरी कनोरा की प्रभा अहिरवार आर्थिक तंगी के कारण विवाह तैयारियों को लेकर परेशान थीं। जबकि रामकली और प्रभा के पिता का निधन हो चुका है। जानकारी मिलने पर नगर निरीक्षक बेगी ने समाजसेवियों के सहयोग से पलंग, अलमारी, सोफा, बर्तन, कूलर, साड़ी, लहंगा सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई।

सहायता पाकर बेटियों और उनके परिजनों ने भावुक होकर आभार व्यक्त किया। वहीं नगर निरीक्षक बेगी ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल को पुलिस की संवेदनशीलता और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।