US-Israel-Iran War: दुबई एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला,सभी उड़ानों पर लगी रोक!

155

US-Israel-Iran War: दुबई एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला,सभी उड़ानों पर लगी रोक!

 दुबई में मिडिल ईस्ट संघर्ष के बीच शनिवार को अचानक सुरक्षा अलर्ट ने अंतरराष्ट्रीय विमानन गतिविधियों को प्रभावित कर दिया।अमेरिका-इजरायल और ईरान की जारी जंग के बीच दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले का दावा किया जा रहा है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बिजी एयरपोर्ट का कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एयरपोर्ट के पास से ही मेट्रो गुजरती हुई नजर आ रही है. साथ ही एयरपोर्ट पर एक कथित ड्रोन भी गिरता हुआ देखा जा सकता है. हालांकि, दुबई अथॉरिटी ने इस हमले की पुष्टि नहीं की है. बल्कि, इंटरसेप्शन से मलबा गिरने की बात कही है.

पिछले कई दिनों से ईरान और इजरायल के बीच चल रहे हमलों के कारण खाड़ी क्षेत्र पहले ही हाई अलर्ट पर था। इसी बीच अब दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन हमले की खबरें सामने आ रही हैं। इसके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें ड्रोन एयरपोर्ट के पास गिरता दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर मिसाइल का मलबा गिरने की बात भी कही जा रही है।

 

खबरों के अनुसार, ड्रोन अटैक के बाद कुछ समय के लिए एयरपोर्ट का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। हालांकि बाद में सीमित फ्लाइट संचालन फिर शुरू कर दिया गया।

 

फ्लाइट्स में औसतन 60 से 90 मिनट की देरी

एयरपोर्ट अधिकारियों ने इस मामले पर बयान देते हुए बताया कि एयरपोर्ट पर कोई बडा नुकसान या हताहत नहीं हुआ है। साथ ही ड्रोन हमले के कुछ ही देर बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

एयरलाइन एमिरेट्स (Emirates) ने बयान जारी कर कहा कि दुबई से आने जाने वाली सभी फ्लाइट्स को अगले आदेश तक रोक दिया गया है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की कि वे एयरपोर्ट आने से पहले अपनी एयरलाइन से फ्लाइट की स्थिति जरूर कन्फर्म करें। कुछ समय बाद सीमित संख्या में फ्लाइट्स फिर से शुरू कर दी गईं, लेकिन औसतन 60 से 90 मिनट की देरी दर्ज की गई।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 (FlightRadar24) के अनुसार, इस दौरान दुबई के एयरस्पेस में बहुत कम विमान नजर आए। दुबई सरकार ने सुरक्षा अलर्ट के बाद शहर में एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिया। एयरपोर्ट पर मौजूद कई यात्रियों को सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट परिसर के ट्रेन टनल में ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एयरपोर्ट के ऊपर धमाके की आवाज सुनाई दी और उसके बाद आसमान में धुएं का गुबार दिखाई दिया। हालांकि दुबई सरकार के मीडिया कार्यालय ने बाद में स्पष्ट किया कि एयरपोर्ट पर कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सरकार ने बताया कि शहर में गिरा कुछ मलबा एक मामूली घटना का कारण बना, लेकिन इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है। सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट के ऊपर धुआं उठने के कई वीडियो वायरल हुए, जिसके बाद स्थिति को लेकर भ्रम फैल गया था।

Health and Diet: अमृत प्राकृतिक औषधि को भोजन के रूप में उपयोग करें