मंत्री, सांसद, कलेक्टर, आईएएस, जज, एसडीओपी एवं समाजसेवा तक देश का गौरव बढ़ा रही अंचल की नारी शक्तियां, इनके होसलों को सलाम!

जहां नारी की पूजा और सम्मान, वहां देवताओं का वास, क्षेत्र की नारी शक्तियों ने बढ़ाया मान! सरकारी, निजी, राजनीति, न्यायीक, समाजसेवा, व्यापार सहित हर क्षेत्र में अपने कार्यों से कायम की मिसाल अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर इनकी सफलताओं से ले प्रेरणा!

198

मंत्री, सांसद, कलेक्टर, आईएएस, जज, एसडीओपी एवं समाजसेवा तक देश का गौरव बढ़ा रही अंचल की नारी शक्तियां, इनके होसलों को सलाम!

झाबुआ से राजेश सोनी!

Jhabua : हमारा देश परंपरा और संस्कृति को मानने वाला देश है वेद पुराणों में यह स्पष्ट रूप से लिखा गया है की यंत्र नारी पूज्यन्ते, रमयन्ते तत्र देवता अर्थात जहां नारी की पूजा और सम्मान होती है वहां देवताओं का वास होता हैं। हमारे हिंदू परिवारों में नवरात्रि के नो दिनों में माताजी की उपासना की जाती है और यह सब यह प्रमाणित करता है कि नारी का पुरुष के बराबर दर्जा और सम्मान है।

 

देश के साथ-साथ अंचल का गौरव बढ़ा रही, महिला शक्ति!

8 मार्च रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान में और सशक्तिकरण को लेकर पूरे विश्वभर में मनाया जाता हैं। वर्तमान दौर में झाबुआ जिले में महिला शक्ति द्वारा अपने कामकाज से पूरे देश-प्रदेश में झाबुआ जिले का नाम रोशन किया है जिनमें से कुछ विशिष्ट महिला शक्तियों का यहां जिक्र किया जा रहा हैं।

 

सांसद अनिता नागर सिंह चौहान!

देश की स्वतत्रंता के बाद स्थापित संसदीय व्यवस्था रतलाम- झाबुआ लोकसभा सीट पर पहली बार भाजपा की टिकिट से सांसद बनी अनिता नागरसिंह चौहान ने एक नया क्याइतिहास बनाया हैं बता दें कि भाजपा की इस सीट पर स्वर्गीय दिलीपसिंह भुरीया के अल्प कार्यकाल को छोड़कर सालों तक कांग्रेस का एक छत्र राज रहा हैं ऐसे में 8 विधानसभाओं को जोड़कर बनी हमारी संसदीय सीट से अनिता चौहान दिल्ली की केंद्र सरकार में हमारा प्रतिनिधित्व कर रही है जो अपने आप में एक गौरव की बात है।

 

केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया!

स्वर्गीय दिलीप सिंह भूरिया की सुपुत्री और पेटलावद विधानसभा क्षेत्र से कई वर्षों तक विधायक तथा राज्यमंत्री रह चुकी, वर्तमान में मध्य प्रदेश शासन में महिला बाल विकास विभाग की कैबिनेट मंत्री के रूप में काम कर रही सूश्री निर्मला भूरिया को कौन नहीं जानता। सबसे कम उम्र की विधायक होने का खिताब अपने नाम पर करवाने वाली निर्मला भूरिया द्वारा प्रदेश स्तर तक राजनीति के क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देकर राजनीतिक क्षेत्र में दिल्ली तक अपनी पहुंच और पकड़ बनाई है वर्तमान राजनीति के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं के लिए सूश्री निर्मला भूरिया एक प्रेरणा स्त्रोत से कम नहीं है।

 

कलेक्टर नेहा मीणा!

लगभग 8-9 माह पूर्व झाबुआ जिले के कलेक्टर के रूप में पदस्थ हुई कलेक्टर नेहा मीणा ने जब से जिले की कमान संभाली है तब से प्रशासनिक मजबूती के साथ-साथ पूरे जिले में प्रशासनिक व्यवस्था न सिर्फ दुरुस्त हुई है बल्कि शासन प्रशासन के कार्य में भी तेजी आई है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ शासन के आदेशों के पालन करने में कलेक्टर मीणा का कोई तोड़ नहीं है। अपने अल्प कार्यकाल प्रशासनिक क्षेत्र में कलेक्टर नेहा मीणा जिले की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।

 

एसडीओपी अनुरक्ति सबनानी!

लगभग 8 माह से पेटलावद की कानून व्यवस्था को बखूबी निभा रही अनुभाग कि पुलिस प्रमुख अनुरक्ति सबनानी को भला कौन नहीं जानता अल्प समय के कार्यकाल में सुश्री सबनानी ने अपनी ड्यूटी के साथ ही साथ जो क्षेत्र की सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता निभाई हैं वह इस क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणा का काम कर रही हैं।

 

प्रदेश महामंत्री संगीता सोनी!

थांदला जेसे नगर से देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमती संगीता धर्मपत्नी विश्वास सोनी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं इनके द्वारा राजनीतिक क्षेत्र में जो कार्य किए गए हैं वह राजनीति में रुचि रखने वाली महिलाओं के लिए एक प्रेरणा से कम नहीं हैं।

 

इनके कार्यो से भी महिला सशक्तिकरण को मिल रही मजबूती!

इसके अलावा यदि बात करें जिले की अन्य महिला शक्तियों की तो प्रधान जिला न्यायाधीश विधि सक्सेना, सिविल जज वर्ग श्रीमती नेहा मौर्य सोलंकी, पेटलावद कलेक्टर कार्यालय की रीडर उषा सावंत, नायब तहसीलदार अंकिता भिंडे, सुपरवाइजर शीला हरवाल,

सिविल अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर उर्मिला चोयल, बीईओ पेटलावद रेखागिरी, ग्रहणी निर्मला स्व राजाराम पुरोहित, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्नेहलता पुरोहित, पत्रकार निधि निवेदिता मुकुल सक्सेना, एडवोकेट मीरा कैलाश चौधरी सहित समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, समस्त महिला पटवारी, आशा, एएनएम, महिला पुलिसकर्मी के अलावा शाश्कीय, निजी, व्यवसायिक क्षेत्रो में काम कर रही समस्त नारी शक्ति भी महिलाओं के लिये प्रेरणादायक कार्य कर रही है जो अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की सफलता को सार्थक प्रमाणित करता है।

नारी शक्ति को अभिनन्दन!

इन सबको हमारा अभिनन्दन, अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की अनन्त-अनन्त शुभकामनाएं!