
Weather Update: MP में तेज गर्मी, अप्रैल,मई में अधिकतम तापमान 41-42 डिग्री तक जाएगा
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
मध्यप्रदेश में तेज गर्मी शुरू हो गई है। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में अधिकतम तापमान 36 से 38 के बीच चल रहा है। 15 मार्च के बाद गर्मी में हल्की राहत मिल सकती है जब पश्चिमी हवाओं का असर पड़ेगा।
वेदर25. कॉम की साइट बताती है कि प्रदेश में अधिकतम तापमान अप्रैल, मई में 41/42 डिग्री तक जा सकता है, वहीं रात का तापमान 26 से 29 डिग्री भी हो सकता है। अनायास बारिश प्रदेश में मार्च के तीसरे सप्ताह के अलावा अप्रैल और मई में भी हो सकती है जिससे रात का तापमान उमसभरा होगा।
पश्चिमी विक्षोभ का असर लद्दाख, कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश, बर्फबारी कर रहा है। बादलों का असर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली तक है। राजस्थान के उत्तरी भाग में भी बादल छाए हैं। बावजूद दिल्ली, राजस्थान में अधिकतम तापमान 37/36 के बीच चल रहा है, केवल रातें ठंडी हैं। अगले 72 घंटों में पंजाब में बारिश हो सकती है।
दक्षिण महासागर में बादलों की लय पूर्व से पश्चिम हो रही है जिससे केरल में बारिश की संभावनाओं को बल मिल रहा है। लेकिन तमिलनाडु में अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ रहेगा। चेन्नई में अधिकतम तापमान 30 तो न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा।





