WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से और दक्षिण पूर्व राज्यों में मानसूनी बारिश, MP में 10 दिन ओर गर्मी, बारिश की संभावना, पूर्वी समुद्र में बना बड़ा चक्रवात

155

Weather Update: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से और दक्षिण पूर्व राज्यों में मानसूनी बारिश, MP में 10 दिन ओर गर्मी, बारिश की संभावना, पूर्वी समुद्र में बना बड़ा चक्रवात

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

उत्तर भारत में आज उत्तर- पूर्वी राजस्थान से लेकर पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में पश्चिमी विक्षोभ के चलते तेज बारिश होगी, हरियाणा और दिल्ली में दोपहर बाद बारिश होगी। गुजरात के उत्तर पूर्व में भारी बारिश गोधरा, लुनावदा, दाहोद, संतरामपुर आदि में होगी। अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, भरूच में बादल छाएंगे, बारिश की संभावना भी रहेगी।

उत्तर पूर्व भारत में झारखंड, छग, उड़ीसा, बंगाल, असम, अरुणाचल, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा। मिजोरम में और दक्षिण के सभी राज्यों में मानसूनी बारिश होगी। महाराष्ट्र के दक्षिण पूर्वी इलाकों में भी बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश के पूर्वी भाग जबलपुर, रीवा, सिंगरोली, बैहर में बारिश होगी। ग्वालियर में बादल छाएंगे। मध्य प्रदेश के दक्षिण पश्चिम में भी बारिश की संभावना झबुआ, अलीराजपुर, मेघनगर, सरदारपुर में रहेगी। दोपहर बाद रतलाम, धार, मनावर, अंजड़ आदि में भी बारिश हो सकती है। इंदौर, पीथमपुर, महू में बादल छाएंगे। इसी बेल्ट में पश्चिमी और पूर्वी दिशा की हवाओं का भी टकराव होगा। प्रदेश में तापमान 37 से 39 के बीच चल रहा है, अंतिम दस दिनों में मानसून के चलते गर्मी विदा लेगी।

टाइम एंड डेट के आकलन अनुसार मध्य प्रदेश में जून के अंतिम सप्ताह से लेकर जुलाई, अगस्त और सितंबर तक मानसून छाए रहने की संभावना बताई जा रही है।

फिलीपींस के समुद्र में इस समय दो चक्रवात हो गए हैं इसमें 17 जून से शुरू हुआ गुआम आइलैंड से एक चक्रवात 07W ताइवान की दिशा में 55 km प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है जो सोमवार को 215 km की रफ्तार में आ जाएगा। इससे अगले 4 दिनों के बादलों का फैलाव वियतनाम, फिलीपींस और चाइना के दक्षिण भाग पर पड़ेगा। बाद का असर ये भारत के मानसून को भी शक्तिशाली बना सकता है।