केरल की राजनीति में मची हलचल- मंत्री पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और पत्नी के साथ दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप

126

केरल की राजनीति में मची हलचल- मंत्री पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और पत्नी के साथ दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप

केरल की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब राज्य के मंत्री और अभिनेता केबी गणेश कुमार पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और पत्नी के साथ दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप सामने आए. यह विवाद अचानक तब सामने आया जब कांग्रेस की छात्र इकाई केरल छात्र संघ (KSU) के राज्य उपाध्यक्ष यदु कृष्णन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की. इस पोस्ट में मंत्री के निजी जीवन से जुड़े कई आरोप लगाए गए. मामला सामने आते ही सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इसकी चर्चा तेज हो गई. आरोपों में मंत्री के कथित संबंधों के साथ-साथ उनकी पत्नी के साथ हुई बदसलूकी का भी जिक्र किया गया है.

*पत्नी बोली- आपत्तिजनक हालत में देखा*
केरल के मंत्री और अभिनेता केबी गणेश कुमार पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और पत्नी से मारपीट के आरोप लगे हैं. KSU नेता यदु कृष्णन ने फेसबुक पोस्ट में मामला उठाया, जबकि मंत्री की पत्नी बिंदु ने भी सबूत रिकॉर्ड करने का दावा किया है.

एक स्थानीय चैनल से बातचीत में कुमार की पत्नी बिंदु मेनन ने कहा कि उन्होंने पति को कोल्लम जिले के वालाकोम स्थित आवास पर पकड़ा था। उन्होंने कहा, ‘मैं वहां गई और बेडरूम में घुसी। मैंने बेडरूम में जो देखा वह बता नहीं सकती।’ मेनन ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने फोटो खींचने की कोशिश की तो ड्राइवर संथान ने उन्हें रोकने की कोशिश की। मेनन ने कहा, ‘वह बहुत बुरी स्थिति थी। मेरे पास सारी तस्वीरें हैं।’

*पारिवारिक कलह*
मेनन ने कहा कि 2014 में शादी के बाद से उनके और कुमार के बीच वैवाहिक समस्याएं रही हैं। केरल कांग्रेस (बी) के नेता कुमार ने 2014 में यामिनी थांकेची से कानूनी रूप से अलग होने के बाद मेनन से शादी की थी। मेनन ने कहा कि 2019 में एक बड़ा विवाद हुआ था और उन्होंने अपनी रिश्तेदार, पूर्व डीजीपी व भाजपा नेता आर. श्रीलेखा से मदद मांगी थी।

IMG 20260310 WA0033

*कई महिलाओं से संबंध के आरोप*
मेनन ने कहा कि वह पिछले कई महीने से अलग रह रही हैं, क्योंकि कुमार के कई महिलाओं से संबंध हैं। उन्होंने कहा, ‘कई महिलाओं को लेकर मेरी उनसे लड़ाई होती थी। फिर मेरे फोन ट्रैक किए गए और मुझ पर आरोप लगाए गए कि मेरा अपने दोस्तों के साथ प्रेम-प्रसंग है।’ मेनन ने आरोप लगाया कि कुमार ने उनका फोन ब्लॉक कर दिया और अपने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे उनसे बात न करें।

*खत्म करना चाहती हैं शादी*
मेनन ने कहा कि वह अपना वैवाहिक संबंध खत्म करना चाहती हैं और शनिवार को यह जानने के लिए वालाकम में स्थित कुमार के घर गई थीं कि वहां क्या हो रहा था।

*मंत्री की सफाई*
इससे पहले, कुमार ने अपने खिलाफ जारी अफवाहों को चुनाव नजदीक होने के चलते ‘राजनीति से प्रेरित’ बताते हुए खारिज किया था। जब उनसे प्रेम संबंधों के आरोपों के बारे में पूछा गया, तो कुमार ने कहा कि कई लोग उनसे प्यार करते हैं, और वह कई लोगों से प्यार करते हैं। उन्होंने कहा, ‘केवल जलने वाले लोग ऐसा कह रहे हैं।’