Lokayukta Trap: धार जिले में ₹5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गई महिला पटवारी 

231

Lokayukta Trap: धार जिले में ₹5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गई महिला पटवारी 

Lokayukta Trap: धार जिले में सरदारपुर तहसील की एक महिला पटवारी को लोकायुक्त पुलिस की टीम ने ₹5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।

इस मामले में आवेदक श्री लक्ष्मण कुमावत पिता स्व श्री गंगाराम कुमावत, उम्र 53 वर्ष का होकर ग्राम कुमारिया खेडी, ग्राम पंचायत- भानगढ़ तहसील सरदारपुर जिला धार है। जबकि

श्रीमती भारती राजपूत।पति श्री दीपक राजपूत उम्र 32 वर्ष पद पटवारी, प.ह.नं. 25 भानगढ़, राजस्व मण्डल सरदारपुर तहसील सरदारपुर जिला धार आरोपी है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक लक्ष्मण कुमावत ग्राम कुमारिया खेडी, ग्राम पंचायत भानगढ़ तहसील सरदारपुर जिला धार का रहने वाला है। आवेदक द्वारा ग्राम कुमारिया खेडी में जिस जमीन पर मकान बनाया है एवं मकान के पीछे की जमीन जिस पर आवेदक का कब्जा है, उसका पट्टा आवेदक के नाम होने वाला था। उक्त पट्टा आवेदक के नाम जल्दी करवाने के एवज में आरोपिया पटवारी श्रीमती भारती राजपूत द्वारा आवेदक से एक लाख रूपये रिश्वत की मांग की गई।

आवेदक द्वारा इसकी शिकायत श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 13.03.2026 को ट्रेपदल का गठन किया गया।

ट्रैप दल ने आरोपिया श्रीमती भारती राजपूत को आवेदक से प्रथम किश्त 5,000/- रू. रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों पकड़ा। आरोपिया के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

*ट्रेपदल-* कार्यवाहक निरीक्षक श्री आशुतोष मिठास, कार्यवाहक प्रआर श्री आशीष शुक्ला, आरक्षक श्री विजय कुमार, आरक्षक श्री आदित्य सिंह भदौरिया, आरक्षक श्री पवन पटोरिया, आरक्षक श्री मनीष माथुर, आरक्षक श्री कृष्णा अहिरवार महिला आरक्षक भारती बागोरा।