कौन हो सकता है भोपाल का कलेक्टर, नया नाम आया सामने !

262
IAS Transfer

कौन हो सकता है भोपाल का कलेक्टर, नया नाम आया सामने!

भोपाल: भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2010 बैच के आईएएस अधिकारी भोपाल के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सुपर टाइम स्केल मिलने के बाद यह तय है कि उनका तबादला होगा। उनकी बैच के सभी आईएएस अधिकारी सुपर टाइम स्केल यानी सचिव या कमिश्नर पद पर पदस्थ हो चुके हैं।

लेकिन बड़ा सवाल यही है कि भोपाल का नया कलेक्टर कौन बनेगा?

वैसे तो इस पद के लिए पिछले कुछ महीनो से धार के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का नाम सामने आ रहा है। यदा-कदा बैतूल के कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी का नाम भी आता है लेकिन अभी अंदर के सूत्र बताते हैं कि इन दोनों नाम के अलावा एक नया नाम चर्चा में आया है यह है मंडला के कलेक्टर सोमेश मिश्रा का।

IMG 20260314 WA0006 1

सोमेश मिश्रा 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे पूर्व में झाबुआ के कलेक्टर और रतलाम जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रह चुके हैं। वे मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड तथा संचालक रोजगार तथा पदेन उप सचिव मध्यप्रदेश शासन तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग भी पदस्थ रहे है। मिश्रा को सीधे जनता से जुड़े अधिकारी के रूप में जाना जाता है। सोमेश मिश्रा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संस्कृत में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। वे धारा प्रवाह हिंदी बोलने के लिए लोकप्रिय हैं।