Lokayukta Trap: हाउसिंग बोर्ड के डाटा एंट्री ऑपरेटर ₹5000 की रिश्वत लेते पकड़े गए

55

Lokayukta Trap: हाउसिंग बोर्ड के डाटा एंट्री ऑपरेटर ₹5000 की रिश्वत लेते पकड़े गए

भोपाल: भोपाल लोकायुक्त पुलिस की टीम ने आज भोपाल में हाउसिंग बोर्ड के डाटा एंट्री ऑपरेटर को ₹5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

इस संबंध में लोकायुक्त पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार:

*आवेदक* – श्री दूधनाथ शुक्ला निवासी सुल्तानाबाद भोपाल ।

 

*आरोपी* = श्री ज्ञानेंद्र कुमार पटेल ,पद – डाटा एंट्री ऑपेरटर

कार्यालय प्रक्षेत्र -एक ,संपदा शाखा प्रबंधक गोमन्तिका परिसर मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ,जवाहर चौक, भोपाल ।

 

घटना दिनांक-17-3-2026

 

ट्रैप राशि -5000 रु (पांच हजार रु)

 

घटनास्थल- कार्यालय प्रक्षेत्र -एक ,संपदा शाखा प्रबंधक गोमन्तिका परिसर मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल जवाहर चौक भोपाल ।

 

विवरण – आवेदक श्री दूघनाथ शुक्ला उपभोक्ता संघ से सेवानिवृत्त कर्मचारी है। वर्ष 1993 मे उन्होंने अपनी पत्नी के नाम से EWS का मकान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कोटरा सुल्तानाबाद भोपाल मे लेकर रजिस्ट्री करा ली थी, उक्त मकान की लीज के नवीनीकरण के लिए मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधो संरचना विकास मण्डल के कार्यालय के शाखा प्रबंधक सम्पदा आउटसोर्स कर्मचारी ज्ञानेंद्र पटेल 10000 रुपयों की रिश्वत आवेदक से मांग रहा था।

पुलिस अधीक्षक श्री दुर्गेश राठौर के निर्देश पर आवेदक की शिकायत का सत्यापन कराया गया।

आज दिनांक 17.3.2026 को ट्रैप टीम के द्वारा आरोपी ज्ञानेंद्र पटेल को आवेदक से पहली किश्त के 5000 रूपये लेते हुए उसके कार्यालय कक्ष मे पकड़ा गया।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन) 2018 के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

 

*ट्रेप दल सदस्य-

 

उप पुलिस अधीक्षक श्री बी एम द्विवेदी

निरीक्षक रजनी तिवारी,

प्रधान आरक्षक रामदास कुर्मी,

प्रधान आरक्षक मुकेश पटेल

आरक्षक मुकेश परमार ,

आरक्षक चैतन्य प्रताप सिंह

आरक्षक रविंद्र शर्मा।