Robbery on a Busy Road: महिला स्कूटी पर बेटी को स्कूल बस तक छोड़ने आई,बदमाशों ने उसे घेर लिया और सोने के कंगन निकाल ले गए

163

Robbery on a Busy Road: महिला स्कूटी पर बेटी को स्कूल बस तक छोड़ने आई, बदमाशों ने उसे घेर लिया और सोने के कंगन निकाल ले गए

Delhi : कृष्णा नगर के विजय चौक इलाके में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी है. सुबह करीब 7:30 बजे एक महिला अपनी बेटी को स्कूल बस में बैठाकर घर लौट रही थी, तभी बाइक सवार चार बदमाशों ने एक महिला को घेर उस पर हमला कर उससे उसकी सोने की चूड़ी छीन ली. सभी आरोपी हेलमेट पहने हुए थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया.

महिला ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया. एक बदमाश ने पिस्टल की बट से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह घायल हो गई. इसके बाद आरोपी उसके सोने के कंगन लूटकर मौके से फरार हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भागते समय बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की. यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है और पुलिस अब उसी के आधार पर जांच कर रही है. पीड़ित महिला कनिका मेहता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आसपास के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. ताकि जल्द आरोपियों का पता लगाया जा सके.

घटना के बाद इलाके के लोगों में गुस्सा है. उनका कहना है कि पुलिस गश्त की कमी के कारण अपराधियों के हौसले बढ़ गए हैं और वे खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. पुलिस ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल की गई बाइक चोरी की थी. इलाके की सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान के लिए टीमें बनाई गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Iran Israel US War: कतर के सबसे बड़े गैस हब पर ईरान का हमला

World Cup 2026: भारत की जीत का जश्न मना रहे लोगों के पटाखे फोड़ने से देवास में पुलिसकर्मी घायल