Weather Today: MP में आज फिर तेज हवाओं संग बारिश

145

Weather Today: MP में आज फिर तेज हवाओं संग बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश में पश्चिमी बादलों का हमला आज भी कई स्थानों पर होगा जिससे तापमान में और कमी आएगी। ग्वालियर सहित उत्तरी भाग में ठंड के मौसम का अहसास होगा। यहां आज अधिकतम तापमान 25 तो न्यूनतम 15 डिग्री तक रहेगा। बारिश भी होगी। वहीं दूसरे क्रम पर जबलपुर रहेगा जहां अधिकतम तापमान 27 तो न्यूनतम 17 डिग्री रहेगा। तीसरे क्रम पर भोपाल में अधिकतम 29 और न्यूनतम 18 डिग्री और चौथे क्रम पर इंदौर में अधिकतम 30 और न्यूनतम 18 डिग्री रहेगा। यहां भी बारिश होगी। प्रदेश में बादलों का बहाव गुजरात से है जो मध्य प्रदेश के मध्य से होकर उत्तर की ओर जा रहे हैं।

उत्तर भारत सहित राजस्थान, महाराष्ट्र और पूर्वी राज्यों से बादल गुजर रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है जबकि अगला हमला फिर होने वाला है। अफ्रीका, अरेबिया और ईरान, तुर्की की संयुक्त बादलों की लहर भारत की ओर चल रही है।

कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी और पंजाब, दिल्ली, यूपी में आज भी बारिश होगी। अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, उड़ीसा में शाम तक कहीं कहीं बारिश होगी। पश्चिमी बादलों का प्रभाव दक्षिण राज्यों तक चल रहा है और बंगाल की खाड़ी तक बादल फैले हैं। आज अंडमान निकोबार में भी बारिश होगी।