MP में 2 महीने में 11 बाघों ने दम तोड़ा,अधिकांश मौत बिजली करंट लगने से

71

MP में 2 महीने में 11 बाघों ने दम तोड़ा,अधिकांश मौत बिजली करंट लगने से

भोपाल: मध्यप्रदेश में बाघ जंगलों से निकलकर गांवों में खेतों की ओर आ रहे है। पिछले दो महीनों में मध्यप्रदेश में 11 बाघोंं की मौत हो गई है। इनमें अधिकांश मौते बिजली का करंट लगने से हुई हैं।

वन विभाग के अधिकृत आंकड़ों के अनुसार पूर्व मंडला वन मंडल में नौ जनवरी को एक मादा बाघ की मौत बिजली का करंट लगने से हो गई।

बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व में सोलह जनवरी को सोलर फेंसिंग करंट लगने से एक मादा बाघ की मौत हो गई। उत्तर शहडोल वन मंडल में एक फरवरी को और दो फरवरी को एक मादा और एक नर बाघ की मौत बिजली करंट लगने से हो गई। दरअसल जंगलों के आसपास बने गांवों में खेती कर रहे किसान जंगली जानवरों से बचाव के लिए अपने खेतों के चारों ओर फेंसिंग में विद्युत करंट प्रवाहित कर देते है। ताकि फसलों को नुकसान न पहुंचे। लेकिन इसकी चपेट मेंं जंगलों से गर्मियों के मौसम में पानी और भोजन की तलाश में गांवों और खेतों की ओर पहुंचे बाघ हो रहे है।

किसान आसपास खेतों में बाघों के देखे जाने की सूचना भी वन विभाग को देते रहते है लेकिन वन विभाग द्वारा इन मामलों में कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण ये वन्य प्राणी मौत के मुंह में जा रहे है।

*कुए में डूबने से भी हो गई मौत-*

बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व में 18 जनवरी को एक बाघ की कुएं में डूबने से मौत हो गई। यह बाघ भी पानी की तलाश में जंगल से आबादी क्षेत्र में पहुंंच गया था।

आपसी संघर्ष में तीन बाघों की मौत-

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सात जनवरी को एक मादा बाघ की और अठारह जनवरी को एक और मादा बाघ की आपसी संघर्ष में मौत हो गई। वहीं वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में एक नर बाघ की आपसी संघर्ष में मौत हो गई। वहीं नर्मदापुरम वन मंडल में 21 जनवरी, सीहोर वन मंडल में 22 जनवरी को प्राकृतिक कारणों से कुल तीन बाघों की मौत हो गई।

पिछले वर्ष एक साल में हुई थी 54 बाघों की मौत, दस करंट से मरे-

वर्ष 2025 में कुल 54 बाघों की मौत एक साल के दौरान हुई थी। इसमें पेंच टाइगर रिजर्व में एक मादा, बांधवकढ़ टाईगर रिजर्व में एक नर, बुरहानपुर वन मंडल में एक मादा, कान्हा टाइगर रिजर्व में एक नर, संजय टाइगर रिजर्व में एक नर, दक्षिण बालाघाट वन मंडल में एक नर, उमरिया वन मंडल में एक नर, दक्षिण सागर वन मंडल में एक नर, दक्षिण सिवनी वन मंडल में एक , बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व में एक बाघ की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। इस तरह कुल दस बाघों की मौत पिछले साल करंट लगने से हुई थी।

शिकार से हुई मौत-

मपुर भतौड़ी परियोजना मंडल बैतूल में पिछले वर्ष शिकार से एक नर बाघ की मौत हो गई और दक्षिण बालाघाट वन मंडल में फंदे में फंसने से एक नर बाघ की मौत हुई थी।कान्हा टाइगर रिजर्व में भी पिछले साल शिकार के दौरान दो बाघों की मौत हुई थी।