Ratlam Police’s Big Success : 9 महीने में ₹92.56 लाख की ठगी की राशि पीड़ितों को लौटाईं!

135

Ratlam Police’s Big Success : 9 महीने में ₹92.56 लाख की ठगी की राशि पीड़ितों को लौटाईं!

Ratlam : ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में पीड़ितों को राहत दिलाने हेतु रतलाम पुलिस की सायबर सेल द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सायबर सेल ने जुलाई 2025 से फरवरी 2026 तक कुल ₹96 लाख 56 हजार की ठगी गई राशि फरियादियों के खातों में वापस दिलाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। SP पुलिस अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों एवं जिला सायबर सेल को निर्देशित किया गया है कि फाइनेंशियल फ्रॉड से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में सायबर सेल द्वारा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित रिस्पॉन्स दिया जा रहा है।

सायबर सेल द्वारा हेल्पलाइन एवं प्राप्त आवेदनों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक खातों को फ्रीज कराया गया तथा विधि अनुसार राशि वापस दिलाने की प्रक्रिया अपनाई गई।
वर्ष वार कार्रवाई!
वर्ष 2025 में (जुलाई से दिसंबर तक)- ₹51,89,424 राशि फरियादियों के खाते में लौटाई, वर्ष 2026 (जनवरी-फरवरी) ₹40,66,632 राशि लौटाई, इस तरह कुल राशि ₹92,56,000 (बानवे लाख छप्पन हजार रुपए) लौटाए गए।

रतलाम पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या निकटतम पुलिस थाने में सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर राशि को सुरक्षित किया जा सके। इस कार्रवाई में निरीक्षक अमित कोरी, उप-निरीक्षक जीवन बारिया, हिम्मत सिंह, मोर सिंह डामोर एवं राहुल पाटीदार की सराहनीय भूमिका रहीं!