महाकाल मंदिर के पास चला बुलडोजर,16 अवैध बिल्डिंग को किया जा रहा है जमीदोज

135

महाकाल मंदिर के पास चला बुलडोजर,16 अवैध बिल्डिंग को किया जा रहा है जमीदोज

उज्जैन:महाकाल मंदिर के पास मुस्लिम बाहुल्य बेगमबाग क्षेत्र में आज सुबह फिर बुलडोजर चला है।

यहां से 16 अवैध बिल्डिंग को जमीदोज किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए आधा दर्जन पोकलेन व बुलडोजर के द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

पता चला है कि लोअर कोर्ट, हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट से स्टे समाप्त होने के बाद नगर निगम में यह कार्रवाई शुरू की है।

 

महाकाल मंदिर के मुख्य द्वार नीलकण्ठ द्वार के पास से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उज्जैन विकास प्राधिकरण के आवासीय भूखंडों पर धर्म विशेष के लोगों ने व्यवसायिक तौर पर अवैध अतिक्रमण कर लिया था।

कार्यवाही के दौरान उज्जैन विकास प्राधिकरण CEO, 50 पुलिस अधिकारी व जवान , 50 नगरनिगम कर्मी व प्रशासन का अमला तैनात है।

इस संबंध में बताया गया है कि उज्जैन विकास प्राधिकरण के 45 आवासीय भूखंडों के नियम विरुद्ध 90 हिस्से कर व्यावसायिक निर्माण किए गए थे। पूर्व में 42 बिल्डिंग तोड़ी गई। इस अतिक्रमण के हटने के बाद हरि फाटक ब्रिज चौड़ीकरण तथा महाकाल मंदिर पहुँच मार्ग योजना का कार्य तेज होगा।