PM Modi’s Special Instructions to SPG: मेरे काफिले में वाहनों की संख्या को आधा करें 

371

PM Modi’s Special Instructions to SPG: मेरे काफिले में वाहनों की संख्या को आधा करें 

 

नई दिल्ली: PM Modi’s Special Instructions to SPG: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप को निर्देश दिए हैं कि उनके काफिले में वाहनों की संख्या को आधा किया जाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल की बचत और मितव्ययता को बढ़ावा देने के लिए अपने आधिकारिक काफिले में वाहनों की संख्या को आधा करने के निर्देश दिए हैं। यह कदम वैश्विक तेल संकट के बीच ईंधन खपत कम करने के एक व्यापक प्रयास का हिस्सा है।

पीएम मोदी ने SPG (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) को काफिले में शामिल गाड़ियों की संख्या 50% कम करने को कहा है। इसमें निर्देश दिया गया है कि इस उद्देश्य के लिए कोई नया वाहन न खरीदा जाए, बल्कि मौजूदा संसाधनों का ही सीमित उपयोग हो.

पीएम ने काफिले में अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) का उपयोग करने को कहा है।