Weather Update: अगले 15 दिन कई राज्यों में बादल – बारिश की संभावना 

230

Weather Update: अगले 15 दिन कई राज्यों में बादल – बारिश की संभावना 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

युद्ध की विभीषिका से कई देश अनेकों संकट से जूझ रहे हैं वहीं भारत मौसम के बदलते मिजाज से टकराएगा। बदलते मौसम का संकट कई राज्यों में रहेगा, जहां गर्मी, सर्दी के मिश्रण के बीच बादल, बारिश, तेज हवा, आंधी के साथ मौसम बदलता रहेगा। अगले 15 दिन याने अप्रैल के पहले सप्ताह तक ये हालात पश्चिमी विक्षोभ के चलते बनेंगे, जब उत्तर भारत सहित पश्चिम, मध्य और पूर्वी राज्यों में भी मौसम की अनसोची मार पड़ेगी।

उत्तर भारत में लद्दाख, कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, बारिश की स्थिति अगले 15 दिनों तक रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ यहां से पूर्व दिशा की ओर गुजरेगा। तगड़ा विक्षोभ 30 मार्च से 8 अप्रैल तक असर डालेगा। साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छग, यूपी, बिहार, झारखंड, उड़ीसा सहित उत्तर पूर्वी राज्य भी लपेटे में आयेंगे। इतना ही नहीं 30 मार्च के बाद दक्षिण राज्यों में भी विक्षोभ का असर दिखाई देगा। देश भर में किसानों के लिए ये अग्नि परीक्षा रहेगी और गर्मी में सर्दी, उमस से जन स्वास्थ्य पर गहरा असर होगा।

मध्य प्रदेश में 30 मार्च से मौसम तेजी से बदलेगा। 7 अप्रैल तक प्रमुख शहर इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर संभागों में बादल -बारिश के बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान में घट बढ़ चलेगी।