IFS Transfer: राज्य शासन ने 5 अफसरों के तबादला आदेश जारी किए

113
IFS Transfer List

IFS Transfer: राज्य शासन ने 5 अफसरों के तबादला आदेश जारी किए

रायपुर। राज्य शासन ने पांच आईएफएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए है।

छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अवर सचिव डीआर चंद्रवंशी द्वारा जारी आदेश में विवेकानंद झा भा.व.से. (2009), वन संरक्षक, (प्रशासन / राजपत्रित एवं समन्वय) व अतिरिक्त प्रभार वन संरक्षक (प्रशा/अराजपत्रित) कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक व वन बल प्रमुख, अरण्य भवन नवा रायपुर को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ वन संरक्षक, FMIS मण्डल, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं सतोविशा समाजदार भा.व.से. (2010) प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) व क्षेत्र निदेशक उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व, रायपुर तथा अतिरिक्त प्रभार वन संरक्षक, FMIS मण्डल को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक, (अनुसंधान विस्तार और एस.एफ.आर.टी.आई), रायपुर, गुरूनाथन एन. भा.व.से. (2012) वन संरक्षक (भूमि प्रबंधन एवं वन संरक्षण अधिनियम), कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) व क्षेत्र निदेशक, उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अभिषेक कुमार सिंह भा.व.से. (2009) प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) व क्षेत्र संचालक अचानकमार टाइगर रिजर्व बिलासपुर तथा अतिरिक्त प्रभार क्षेत्रीय महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड बिलासपुर को क्षेत्रीय महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

प्रियंका पाण्डेय भा.व.से. (2012) वन उप संरक्षक (सतर्कता) कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र निदेशक अचानकमार टाइगर रिजर्व बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है