
Weather Update:राजस्थान, दिल्ली सहित उत्तर भारत में बारिश, MP में आज शाम बारिश की संभावना
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
पश्चिम दिशा और दक्षिण – पश्चिम दिशा से बादलों की बारात उत्तर – पूर्व दिशा की ओर रवाना हुई है जो अफ्रीका से सऊदी अरेबिया से भारत आई है और गुजरात से मध्य प्रदेश और राजस्थान में पड़ाव लेते हुए उत्तर भारत की ओर जा रही है।
इसके असर से आज राजस्थान के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। गुजरात में तेज हवाओं से तापमान गिरेगा। बादल पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से कश्मीर, लद्दाख की ओर बढ़ रहे हैं।
वहीं, पश्चिमी दिशा से भी बादलों का रैला तुर्की, ईरान से अफगानिस्तान होते हुए पाकिस्तान से भारत की ओर अग्रसर है। इससे कश्मीर और लद्दाख में लगातार बारिश, बर्फबारी होगी।
मध्य प्रदेश में आज से पश्चिमी भाग से बादल छाएंगे। गुजरात और राजस्थान से चल रहे बादलों का बहाव उत्तर की ओर है जिससे मध्य प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी भाग में भी बादल छाएंगे। हवाओं संग बारिश की संभावना दोपहर बाद ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर आदि स्थानों पर रहेगी।
दक्षिण महासागर में नए चक्रवात का जन्म हुआ है जिसके चलते बादलों का बहाव दक्षिण भारत की ओर भी बढ़ रहा है।





