Weather Update: MP में अगले 72 घंटों में 4 डिग्री गिरेगा अधिकतम तापमान, अनायास बारिश की संभावना,राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में ठंड

174

Weather Update: MP में अगले 72 घंटों में 4 डिग्री गिरेगा अधिकतम तापमान, अनायास बारिश की संभावना,राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में ठंड

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पश्चिमी विक्षोभ के असर से गर्मी में तपने वाले राजस्थान और पंजाब में लोग बारिश के चलते अगले 24 से 36 घंटों में ठंड महसूस करेंगे। जोधपुर में अधिकतम तापमान 26, जयपुर में 32 डिग्री होगा। वहीं पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान अगले 24 घंटों में 25, न्यूनतम 16 डिग्री तक जाएगा। भटिंडा में अधिकतम 26 तो न्यूनतम 36 घंटों में 16 डिग्री हो सकता है। हरियाणा, दिल्ली में भी बारिश से तापमान में कमी आएगी।

कश्मीर के श्रीनगर में बारिश के साथ न्यूनतम तापमान 4 डिग्री होगा जबकि अधिकतम तापमान 36 घंटे बाद 13 डिग्री तक जाने की संभावना रहेगी। लद्दाख के लेह में बर्फबारी के चलते अधिकतम तापमान माइनस 5/6 और न्यूनतम माइनस 9/10 डिग्री तक चला जाएगा। हिमाचल के शिमला में घने बादल होंगे यहां भी अधिकतम 16 और न्यूनतम 8 डिग्री तक तोमन जाने की संभावना है। उत्तराखंड में रातों को ज्यादा ठंड रहेगी। गुजरात में भी तापमान में कमी आएगी।

मध्य प्रदेश में अभी तीन दिन बादल छाए छाएंगे। अनायास बारिश की संभावना बनी रहेगी। अगले 60 से 72 घंटों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री कमी आएगी। इंदौर, उज्जैन, देवास आदि स्थानों में बारिश की संभावना है कल अधिकतम तापमान में और 2 डिग्री गिरावट आएगी।