राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने मांडू के वैभवशाली इतिहास को करीब से जाना ‘लाइट एंड साउंड शो’ के माध्यम से रूबरू हुए ऐतिहासिक गौरव गाथा से

70

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने मांडू के वैभवशाली इतिहास को करीब से जाना ‘लाइट एंड साउंड शो’ के माध्यम से रूबरू हुए ऐतिहासिक गौरव गाथा से

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

धार: प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने धार जिले के विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मांडू के भ्रमण के दौरान यहाँ की अद्वितीय स्थापत्य कला और गौरवशाली इतिहास का गहन अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने मांडू की ऐतिहासिक इमारतों की नक्काशी और प्राचीन जल प्रबंधन तकनीक की सराहना की।

WhatsApp Image 2026 04 04 at 22.02.15 1

​लाइट एंड साउंड शो के जरिए इतिहास का दर्शन:

भ्रमण के उपरांत राज्यपाल श्री पटेल ने रात्रि में आयोजित ‘लाइट एंड साउंड शो’ (Night Show) का आनंद लिया। इस शो के माध्यम से मांडू के उदय, सुल्तान बाजबहादुर और रानी रूपमती की अमर प्रेम कथा तथा यहाँ के किलों के निर्माण से जुड़ी ऐतिहासिक गाथाओं को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

WhatsApp Image 2026 04 04 at 22.02.16 2

राज्यपाल ने आधुनिक तकनीक और कला के इस संगम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से पर्यटकों को हमारे गौरवमयी अतीत को समझने में सुगमता होती है।

 

WhatsApp Image 2026 04 04 at 22.02.16

राज्यपाल के प्रवास के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने राज्यपाल महोदय को मांडू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया।

WhatsApp Image 2026 04 04 at 22.02.16 1