अभिनेत्री रेमन कक्कड़ ने कहा- IDA को अपनी जमीन सिर्फ सड़क चौड़ीकरण के लिए दी – सूरज रजक के खिलाफ मामला दर्ज

113

अभिनेत्री रेमन कक्कड़ ने कहा- IDA को अपनी जमीन सिर्फ सड़क चौड़ीकरण के लिए दी – सूरज रजक के खिलाफ मामला दर्ज

इंदौर: इंदौर में बहुचर्चित जमीन मामले को लेकर अभिनेत्री रेमन कक्कड़ ने कहा- IDA को अपनी जमीन सिर्फ सड़क चौड़ीकरण के लिए दी – सूरज रजक को वाइन शॉप के लिए जमीन किराए पर नहीं दी है।

अभिनेत्री रेमन कक्कड़ ने कहा, “हमारी एक जमीन है जो करीब 6.84 हेक्टेयर की है…हमने उसमें से करीब सवा एकड़ जमीन इंदौर विकास प्राधिकरण को सड़क के विकास के लिए दी थी…3 तारीख को मुझे फोन आया कि हमारी जमीन पर कब्जा हो रहा है और जब मैं वहां पहुंची तो वहां खंभे लगे हुए थे, फिर पुलिस वहां आई और उन्होंने मुझे थाने में FIR दर्ज कराने के लिए कहा।

कक्कड़ ने कहा कि सूरज रजक की पहले मेरे पति से चर्चा हुई थी और वो हमारे घर भी आए थे, वो वहां वाइन शॉप बनाना चाहते थे लेकिन मेरे परिवार ने उन्हें जमीन किराए पर देने से मना कर दिया।

उन्होंने कहा कि लसुड़िया थाने में FIR दर्ज हो चुकी है। हमने इंदौर विकास प्राधिकरण को अपनी जमीन सिर्फ सड़क के चौड़ीकरण के लिए दी है और अगर उसके अलावा वहां कुछ भी हो रहा है, तो वो हमें स्वीकार्य नहीं है।

इस मामले में इंदौर के ADCP राजेश दंडोतिया ने कहा, “एक फरियादी (अभिनेत्री)रेमन कक्कड़ द्वारा बताया गया है कि एक शराब की दुकान खोलने के लिए उनकी जमीन को किराए पर लेने के लिए उनके पास एक सूरज रजक नामक व्यक्ति का फोन आया था लेकिन उनके पति ने उसे जमीन किराए पर देने से मना कर दिया। बाद में उन्हें पता चला कि उस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है और फिर पुलिस की मदद से कब्जे को रोका गया। लसुड़िया थाना में सूरज रजक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच की जा रही है और जांच के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।