Weather Update: MP में आज से बढ़ेगा तापमान

90

Weather Update: MP में आज से बढ़ेगा तापमान

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में आज से मौसम साफ होने लगेगा। उत्तरी भाग में बादल पश्चिम से पूर्व की ओर जाते दिखाई देंगे, शेष हिस्सों में हल्के बादल नजर आयेंगे। पश्चिमी हवाओं का रुख अब पश्चिम से उत्तर पूर्व की ओर होने से मौसम में परिवर्तन आएगा, इससे मध्य प्रदेश में तापमान बढ़ना आज रात से शुरू हो जाएगा। अधिकतम तापमान 31/32 से बढ़कर 33/34 होगा। रात के तापमान में अभी उतार – चढ़ाव बना रहेगा। ग्वालियर में रातें और दो दिन ठंडी रहेंगी। प्रदेश में 14/15 अप्रैल से गर्मी तेज असर दिखाने लगेगी।

उत्तर भारत में आज पंजाब, कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल में बारिश की संभावना रहेगी। बर्फबारी भी पहाड़ों पर हो सकती है। यूपी के दक्षिण पूर्व में कहीं कहीं बारिश की संभावना रहेगी।

भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में आज बारिश की संभावना बंगाल, अरुणाचल, मेघालय, नागालैंड आदि रहेगी।

राजस्थान में भी मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान में यहां भी वृद्धि शुरू हो जाएगी। जबकि गुजरात में अधिकतम तापमान आज से 36/37 डिग्री पहुंच गया है। रात के तापमान में भी उछाल आया है जो 23/24 डिग्री तक आ पहुंचा है। महाराष्ट्र की बात करें तो मुंबई में रात का तापमान 27 डिग्री चल रहा है, पुणे में अधिकतम तापमान आज 35 तो कल 37 डिग्री तक जा सकता है। यही हाल लगभग नागपुर का भी रहेगा।

दक्षिण महासागर में आज बादल निकोबार द्वीप और मालदीव के दक्षिणी भाग में वर्षा कर सकते हैं। हल्के बादल केरल, तमिलनाडु में रहेंगे।