
Lokayukt Trap: राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में विकास खंड प्रबंधक व 3 अन्य को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा
इटारसी से चंद्रकांत अग्रवाल की रिपोर्ट
केसला (इटारसी)। लोकायुक्त पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश एवं पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के मार्गदर्शन में भोपाल लोकायुक्त इकाई की एक ट्रेप कार्यवाही आज केसला में सफलता पूर्वक अंजाम दी गई।
आवेदिका श्रीमति सुनैया बरकड़े तहसील केसला जिला नर्मदापुरम की शिकायत पर, आरोपी- 1-श्री धर्मेंद्र गुप्ता सहायक विकासखंड प्रबंधक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद पंचायत केसला जिला नर्मदापुरम। 2- श्री कृष्णा धुर्वे भृत्य राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद पंचायत केसला। 3-श्रीमती कामिनी राजपूत सुरभि क्लस्टर फेडरेसन मैनेजर पथरोटा तहसील इटारसी को आज 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया।
ज्ञात रहे कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ब्लॉक कार्यालय जनपद पंचायत केसला जिला नर्मदा पुरम में आवेदिका सुनैया बरकडे स्व सहायता समूह सुरभि संकुल स्तरीय समूह के माध्यम से NRLM की जन पद पंचायत केसला के द्वारा संचालित मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना मे पशु सखी के रूप में कार्यरत हैं। इस कार्य के लिए उसे समूह के माध्यम से फरवरी 2026 को 29700 रूपये का मानदेय प्राप्त हुआ था। जनपद पंचायत केसला मे पदस्थ विकासखंड प्रबंधक श्री धर्मेंद्र गुप्ता आवेदिका पर यह दवाब बना रहा था कि आवेदिका केवल 4000 रूपये रखकर, शेष 25000 रूपये की राशि उसे दे नहीं तो आरोपी उसे इस कार्य से हटाकर दूसरी महिला को ट्रेनिंग दिलाकर पशु सखी काम के लिए रख लेगा।
श्रीमती सुनैया बरकड़े द्वारा की गई शिकायत का सत्यापन पुलिस अधीक्षक श्री दुर्गेश कुमार राठौर द्वारा कराया गया। सत्यापन पश्चात ट्रैप टीम का गठन किया। ट्रैप टीम ने द्वारा आरोपी श्री धर्मेंद्र गुप्ता को उसके कार्यालय मे सुरभि क्लस्टर फेडरेसन संघ की मैनेजर श्रीमती कामिनी राजपूत तथा चपरासी श्री कृष्णा धुर्वे के माध्यम से 20000 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
आरोपीगणों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7, 12,के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।
ट्रेप दल के सदस्यों में उप पुलिस अधीक्षक अजय मिश्रा, निरीक्षक रजनी तिवारी. निरीक्षक घनश्याम मर्सकोले, प्रधान आरक्षक रामदास कुर्मी, आरक्षक मुकेश पटेल, मुकेश परमार, चैतन्य प्रताप, यशवंत पटेल शामिल रहे।





